Select Date:

खड़गे बोले- सरकार जिम्मेदारी ले, वरना सबक सिखाएंगे:नए बिल में कुछ भी नया नहीं, सिर्फ आंकड़े बदले; इससे पेपर चुराने वाले बचते रहेंगे

Updated on 30-07-2026 03:11 PM
राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सिर्फ सजा और जुर्माना बढ़ाने से पेपर लीक नहीं रुकेगा।
उन्होंने कहा- हमने 2024 में ही मजबूत कानून लाने की मांग की थी लेकिन सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी। पेपर चुराने वाले बचते रहे और मेहनत करने वाले छात्र परेशान होते रहे।

वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल पेश करते हुए कहा कि विपक्ष की प्रतिक्रिया से साफ है कि वह 2024 के कानून और मौजूदा संशोधन की जरूरत को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा- मोदी सरकार ने 33 साल से लंबित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बनाने का काम पूरा किया है। मुझे उम्मीद है कि विपक्ष भी इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताएगा।

पेपर लीक से जुड़ा बिल बुधवार को लोकसभा ने करीब 7 घंटे की बहस के बाद पारित हुआ था। बिल में पेपर लीक की जांच 2 माह में पूरी करने का प्रावधान है। दोषियों को 10 साल तक जेल और संगठित अपराध के मामलों में 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने का प्रावधान है। बिल राज्यसभा में से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
दिल्ली में 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिस तरह से रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, सीआरपीएफ के महानिदेशक…
 30 July 2026
नई दिल्ली, जुलाई, 2026: घर का लोन, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी जिम्मेदारियों के दौरान परिवार की आर्थिक सुरक्षा सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। हर व्यक्ति की…
 30 July 2026
राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन (अनफेयर मीन्स की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सिर्फ सजा और जुर्माना…
 29 July 2026
पहली तिमाही में टर्म प्लान कारोबार में 60.4% की बढ़ोतरी99.3% क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ कंपनी रही इंडस्ट्री में सबसे आगेशुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए पहुँचामुंबई, जुलाई, 2026:…
 28 July 2026
दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है. सुबह से आसमान में काले बादल…
 28 July 2026
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव को लेकर सऊदी अरब और ओमान से बातचीत की है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़…
 27 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: आज लोग सिर्फ बचत ही नहीं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि जीवन बीमा योजनाओं की ओर…
 27 July 2026
NEET को लेकर चल रही विवाद के बीच महाराष्ट्र से एक और हिला देनेवाली खबर आई है। यहां अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका NEET की छात्रा ने आत्महत्या कर ली।…
 26 July 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयन ने शनिवार को कहा कि भारत में अलग-अलग विचारों के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है.उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए…
Advt.