Select Date:

पहली तिमाही में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने ग्राहकों को 4,666 करोड़ रुपए के दावों और मैच्योरिटी का भुगतान किया

Updated on 29-07-2026 06:28 PM
पहली तिमाही में टर्म प्लान कारोबार में 60.4% की बढ़ोतरी
99.3% क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ कंपनी रही इंडस्ट्री में सबसे आगे
शुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए पहुँचा

मुंबई, जुलाई, 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने जून 2026 में समाप्त पहली तिमाही में 386 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 27.8% ज्यादा है। इस दौरान, कंपनी के टर्म प्लान (रिटेल प्रोटेक्शन) कारोबार में भी 60.4% की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। साथ ही, कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर 'आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

कंपनी के एमडी और सीईओ अनुप बागची ने कहा, "हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हमेशा ग्राहक रहे हैं। पहली तिमाही में 99.3% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो और बिना जाँच की जरूरत वाले दावों का औसतन सिर्फ एक दिन में भुगतान इस बात का प्रमाण है कि मुश्किल समय में हम अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। इस तिमाही के दौरान हमने मृत्यु दावों के तहत 1,306 करोड़ रुपए का भुगतान किया, जबकि मैच्योरिटी और सर्वाइवल बेनेफिट्स के रूप में 3,360 करोड़ रुपए ग्राहकों को दिए। वित्त वर्ष 2025-26 में भी कंपनी ने मृत्यु दावों के तहत 5,149 करोड़ रुपए और मैच्योरिटी व सर्वाइवल बेनेफिट्स के रूप में 15,363 करोड़ रुपए का भुगतान किया।"

उन्होंने आगे कहा, "पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए रहा। वहीं, हमारे रिटेल प्रोटेक्शन कारोबार में 60.4% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह इस बात का संकेत है कि हम देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जीवन बीमा सुरक्षा पहुँचाने के अपने लक्ष्य पर लगातार काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "आने वाले समय में भी हम तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर अपने काम को और बेहतर बनाएँगे, ताकि ग्राहकों को आसान और बेहतर सेवाएँ मिल सकें। पहली तिमाही में हमारे सेविंग्स कारोबार का कॉस्ट-टू-प्रीमियम अनुपात 50 बेसिस पॉइंट घटकर 13.6% रह गया। इससे हमें नई तकनीकों, डिजिटल सुविधाओं और नए इनोवेशन में निवेश करने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य की बढ़त को और मजबूती मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "हाल ही में कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर 'आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हालाँकि, इसके लिए जरूरी नियामकीय मंजूरियाँ मिलना बाकी हैं। प्रस्तावित नया नाम आईसीआईसीआई ब्रांड की मजबूत पहचान, भरोसे और दीर्घकालिक अनुभव को दर्शाता है। हमारा कारोबार लगातार बढ़ रहा है और आगे भी हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच स्थापित करने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने और देश में तेजी से बढ़ रहे जीवन बीमा बाजार के अवसरों का पूरा लाभ उठाने पर ध्यान देंगे।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
पहली तिमाही में टर्म प्लान कारोबार में 60.4% की बढ़ोतरी99.3% क्लेम सेटलमेंट रेशियो के साथ कंपनी रही इंडस्ट्री में सबसे आगेशुद्ध मुनाफा 27.8% बढ़कर 386 करोड़ रुपए पहुँचामुंबई, जुलाई, 2026:…
 28 July 2026
दिल्ली में मंगलवार को भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है. सुबह से आसमान में काले बादल…
 28 July 2026
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव को लेकर सऊदी अरब और ओमान से बातचीत की है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी हमलों के बाद इलाके में तनाव बढ़…
 27 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: आज लोग सिर्फ बचत ही नहीं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि जीवन बीमा योजनाओं की ओर…
 27 July 2026
NEET को लेकर चल रही विवाद के बीच महाराष्ट्र से एक और हिला देनेवाली खबर आई है। यहां अहिल्यानगर जिले के कर्जत तालुका NEET की छात्रा ने आत्महत्या कर ली।…
 26 July 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयन ने शनिवार को कहा कि भारत में अलग-अलग विचारों के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है.उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए…
 26 July 2026
हावड़ा रेलवे स्टेशन... एक मुलाकात तय थी. बाहर से देखने पर सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन स्टेशन पर पहले से CBI की टीम मौजूद थी. जैसे ही एक…
 26 July 2026
धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद गोवा के पणजी मैदान में कुछ लोग जश्न मना रहे थे। इस दौरान एक युवक ने हाथों…
 26 July 2026
शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त…
Advt.