Select Date:

शादी के मंडप में नशे में धुत होकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, छत्तीसगढ़ में युवती के फैसले की सराहना, SP ने किया सम्मानित

Updated on 25-06-2026 08:16 PM
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने शादी के मंडप में ऐसा फैसला लिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। शादी की रस्मों के दौरान जब दूल्हा शराब के नशे में धुत पाया गया, तो दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया।
युवती के इस साहसिक कदम की न केवल स्थानीय लोगों ने सराहना की, बल्कि पुलिस अधिकारियों ने भी उसे सम्मानित किया।

नशे की वजह से ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था दूल्हा

जानकारी के अनुसार, कोसमांडा गांव निवासी 22 वर्षीय मुस्कान प्रधान की शादी 23 जून को खोखरा गांव के 24 वर्षीय युवक संत राम से तय थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत बारात शाम करीब चार बजे कोसमांडा पहुंची और विवाह की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी दौरान दुल्हन पक्ष को पता चला कि दूल्हा अत्यधिक शराब के नशे में है और ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा।

दूल्हे की हालत देखकर तुरंत शादी करने से मना कर दिया

दूल्हे की हालत देखकर मुस्कान ने तुरंत शादी करने से मना कर दिया। उसके इस फैसले से दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा और शादी समारोह में मौजूद लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हस्तक्षेप कर माहौल को शांत कराया और दोनों पक्षों से बातचीत की।

सगाई के समय भी दूल्हा शराब के नशे में आया था

पुलिस के अनुसार, मुस्कान ने बताया कि सगाई के समय भी दूल्हा शराब के नशे में आया था। उस समय उसे चेतावनी दी गई थी और दूल्हे ने शराब छोड़ने का आश्वासन भी दिया था। बावजूद इसके, शादी के दिन वह फिर नशे की हालत में पहुंच गया, जिसके बाद उसने यह कठोर निर्णय लिया।
विवाद के दौरान बारात के साथ आए कुछ युवकों और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच हाथापाई भी हुई। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

भरपाई के लिए लगभग तीन लाख रुपये देने पर सहमति जताई

परिजनों के मुताबिक, बाद में बातचीत के जरिए मामला शांत हुआ और दूल्हा पक्ष ने विवाह की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई के लिए लगभग तीन लाख रुपये देने पर सहमति जताई। दसवीं तक पढ़ी मुस्कान ने कहा कि वह आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है और जीवन में आत्मनिर्भर बनना चाहती है। उसके इस निर्णय को महिला सशक्तिकरण की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने युवती को किया सम्मानित
गुरुवार को जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिला प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुस्कान को सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना समाज को नशे की बुराइयों के खिलाफ मजबूत संदेश देती है और विवाह जैसे महत्वपूर्ण रिश्ते में जिम्मेदारी तथा सम्मान के महत्व को रेखांकित करती है।

आत्मसम्मान का परिचय देते हुए एक ऐसी मिसाल पेश की

इस घटना के बाद क्षेत्र में मुस्कान के फैसले की व्यापक चर्चा हो रही है। कई लोगों का मानना है कि युवती ने साहस और आत्मसम्मान का परिचय देते हुए एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो अन्य परिवारों को भी गलत व्यवहार और नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करेगी।
छत्तीसगढ़ 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर हेमराज राव और उसके परिवार की दो करोड़ 32 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति जब्त…
 25 June 2026
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने शादी के मंडप में ऐसा फैसला लिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। शादी की रस्मों के दौरान जब दूल्हा…
 24 June 2026
राज्य के शासकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की सेहत और पोषण स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया है।…
 23 June 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सहारा इंडिया के विभिन्न कोआपरेटिव सोसायटियों में फंसे जमाकर्ताओं की याचिका पर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने सुप्रीम कोर्ट…
 23 June 2026
अंबिकापुर शहर के बौरीपारा विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचने के आरोप पर आबकारी आयुक्त ने अंबिकापुर के आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता…
 20 June 2026
राजधानी के रेलवे स्टेशन पर दावों और हकीकत के बीच की खाई एक बार फिर उजागर हो गई है। चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से तड़पती एक गर्भवती महिला को…
 17 June 2026
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के अकाउंटेंट से हुई 10 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड कंपनी का ही कर्मचारी दिनेश राव निकला। मजदूरों के भुगतान के लिए…
 17 June 2026
जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ पहचान छिपाकर शादी करने, जबरन मतांतरण कराने और लगातार प्रताड़ित करने के…
 16 June 2026
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने प्रभावी नेतृत्व तथा सुरक्षा अभियानों के लिए पहचान रखने वाले 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय…
Advt.