Select Date:

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर हेमराज की ₹2.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; मकान, जमीन के साथ बैंक खाता भी फ्रीज

Updated on 25-06-2026 08:18 PM
रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर हेमराज राव और उसके परिवार की दो करोड़ 32 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। कार्रवाई सफेमा एक्ट के तहत की गई है। इसके तहत आरोपित के मकान, जमीन, वाहन के साथ बैंक खातों में जमा लाखों रुपये की राशि को भी फ्रीज कराया गया है। इसके पहले गांजा तस्कर रवि साहू की 7.66 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। जल्द ही गांजा-शराब तस्कर मुकेश बनिया की लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्ति भी फ्रीज की जाएगी

नार्थ डीएसपी मयंक गुर्जर के अनुसार उरला थाना क्षेत्र के अछोली बिरई तालाब के पास कार्रवाई कर हेमराज राव (50) निवासी अछोली को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 1.390 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। जांच में आरोपित के नारकोटिक पदार्थों की तस्करी में लगातार संलिप्त होने की जानकारी सामने आई थी।

पीआइटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद है आरोपित

पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उसके खिलाफ पीआइटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई, जिसके बाद वह वर्तमान में जेल में निरुद्ध है।

ये संपत्तियां हुईं जब्त

पुलिस के अनुसार आरोपित हेमराज राव के नाम उरला मुख्य मार्ग स्थित मकान, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है, जब्त किया गया है। इसके अलावा उसकी पत्नी अनीता राव के नाम ग्राम अछोली में दर्ज तीन भूखंड, जिनका कुल क्षेत्रफल 914 वर्गमीटर और अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 54 हजार रुपये है, को भी जब्त किया गया है। इसके साथ ही आरोपित की दोपहिया वाहन, जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है, जब्त किया गया है। वहीं आरोपित के बैंक खाते में जमा 30 लाख 67 हजार रुपये की राशि को भी फ्रीज कराया गया है।

जिला बदर आरोपित की भी संपत्ति की हो रही जांच

अभनपुर निवासी आशुतोष भाण्डूलकर उर्फ छोटू लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसकी भी संपत्ति की जांच की जा रही है। आरोपित पर हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, अवैध रूप से रास्ता रोकना, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम और आबकारी अधिनियम से जुड़े अपराध शामिल हैं। वहीं गोबरा नवापारा स्थित लल्ला सोनवानी ढाबे की आड़ में शराब तस्करी की जाती थी। कुछ दिनों पहले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब शराब तस्करी से जुड़ी संपत्ति की जानकारी जुटा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 June 2026
रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर हेमराज राव और उसके परिवार की दो करोड़ 32 लाख 11 हजार रुपये की संपत्ति जब्त…
 25 June 2026
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने शादी के मंडप में ऐसा फैसला लिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। शादी की रस्मों के दौरान जब दूल्हा…
 24 June 2026
राज्य के शासकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की सेहत और पोषण स्तर को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने एक व्यापक ब्लूप्रिंट तैयार किया है।…
 23 June 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सहारा इंडिया के विभिन्न कोआपरेटिव सोसायटियों में फंसे जमाकर्ताओं की याचिका पर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने सुप्रीम कोर्ट…
 23 June 2026
अंबिकापुर शहर के बौरीपारा विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचने के आरोप पर आबकारी आयुक्त ने अंबिकापुर के आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता…
 20 June 2026
राजधानी के रेलवे स्टेशन पर दावों और हकीकत के बीच की खाई एक बार फिर उजागर हो गई है। चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से तड़पती एक गर्भवती महिला को…
 17 June 2026
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के अकाउंटेंट से हुई 10 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड कंपनी का ही कर्मचारी दिनेश राव निकला। मजदूरों के भुगतान के लिए…
 17 June 2026
जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ पहचान छिपाकर शादी करने, जबरन मतांतरण कराने और लगातार प्रताड़ित करने के…
 16 June 2026
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने प्रभावी नेतृत्व तथा सुरक्षा अभियानों के लिए पहचान रखने वाले 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय…
Advt.