रायपुर में कर्मचारी ने ही रची अकाउंटेंट से हुई 10 लाख की लूट की साजिश, दोस्तों को जानकारी देकर कराया वारदात
Updated on
17-06-2026 10:14 PM
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के अकाउंटेंट से हुई 10 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड कंपनी का ही कर्मचारी दिनेश राव निकला। मजदूरों के भुगतान के लिए ले जाई जा रही रकम की जानकारी मिलने के बाद दिनेश की नीयत बदल गई और उसने अपने रिश्तेदार व उसके साथी के साथ मिलकर लूट की पूरी पटकथा तैयार कर दी। पुलिस ने आरोपी दिनेश राव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9.70 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं।
मंगलवार शाम सेरीखेड़ी के पास कारोबारी कैलाशनाथ अग्रवाल के अकाउंटेंट विद्यासागर डहरिया से चाकू की नोक पर 10 लाख रुपये लूट लिए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला किसी पेशेवर गिरोह की बजाय कंपनी के भीतर से लीक हुई जानकारी का निकला।
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के अकाउंटेंट से हुई 10 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड कंपनी का ही कर्मचारी दिनेश राव निकला। मजदूरों के भुगतान के लिए…
जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ पहचान छिपाकर शादी करने, जबरन मतांतरण कराने और लगातार प्रताड़ित करने के…
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने प्रभावी नेतृत्व तथा सुरक्षा अभियानों के लिए पहचान रखने वाले 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय…
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें 16 नगर पालिकाओं में मुख्य…
विद्याचरण शुक्ला का राजनीतिक उदय अत्यंत वैभवशाली रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के पुत्र होने के नाते राजनीति उनके रक्त में थी। महज 27 वर्ष…
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…