Select Date:

पियक्कड़ों की जेब पर डाका डालना पड़ा महंगा; सौ रुपये की 'ओवररेटिंग' अंबिकापुर में उड़ गई आबकारी उप निरीक्षक की कुर्सी

Updated on 23-06-2026 06:42 PM
अंबिकापुर शहर के बौरीपारा विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचने के आरोप पर आबकारी आयुक्त ने अंबिकापुर के आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सरगुजा जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड और सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
कार्यालय उपायुक्त आबकारी राज्य स्तरीय उड़नदस्ता छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रतिवेदन के अनुसार बौरीपारा मदिरा दुकान में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान छद्म ग्राहक के माध्यम से मदिरा विक्रय दर का सत्यापन कराया गया। जांच में दुकान में कार्यरत विक्रयकर्ता नरेन्द्र कुमार यादव द्वारा 20 नग पाव गोल्डन गोवा व्हिस्की को शासन द्वारा निर्धारित विक्रय दर 120 रुपये प्रति नग के हिसाब से 2400 रुपये के स्थान पर 2500 रुपये में बेचना पाया गया। यानी 100 रुपये अधिक दर पर विक्रय किया गया।
इस अनियमितता पर विक्रयकर्ता नरेन्द्र कुमार यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत राज्य स्तरीय उड़नदस्ता ने अधिक दर पर मदिरा विक्रय का प्रकरण दर्ज किया है। आदेश में कहा गया है कि यह प्रकरण आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता के प्रभार क्षेत्र के अंतर्गत आता है। उनके क्षेत्र में इस प्रकार की गंभीर श्रेणी की अनियमितता पाया जाना उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं शिथिल नियंत्रण का परिचायक है। यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के नियम विपरीत एवं दंडनीय है।
इसी आधार पर आबकारी आयुक्त ने अनिल गुप्ता को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा संभाग, सरगुजा रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
 इस प्रकरण में जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड और सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि कार्रवाई को लेकर विभागीय अधिकारी दबे स्वर में सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि 20 पाव शराब खरीदने पर केवल 100 रुपये अधिक दिए गए थे। जब तक यह रकम वापस की जाती, छद्म ग्राहक वापस लौट गए थे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मामूली रकम के लिए सीधे निलंबन और नोटिस की कार्रवाई को कुछ अधिकारी अनुपातहीन बता रहे हैं। बहरहाल, आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि अधिक दर पर मदिरा विक्रय गंभीर अनियमितता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सहारा इंडिया के विभिन्न कोआपरेटिव सोसायटियों में फंसे जमाकर्ताओं की याचिका पर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। न्यायमूर्ति अमितेन्द्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने सुप्रीम कोर्ट…
 23 June 2026
अंबिकापुर शहर के बौरीपारा विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर शराब बेचने के आरोप पर आबकारी आयुक्त ने अंबिकापुर के आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता…
 20 June 2026
राजधानी के रेलवे स्टेशन पर दावों और हकीकत के बीच की खाई एक बार फिर उजागर हो गई है। चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से तड़पती एक गर्भवती महिला को…
 17 June 2026
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के अकाउंटेंट से हुई 10 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड कंपनी का ही कर्मचारी दिनेश राव निकला। मजदूरों के भुगतान के लिए…
 17 June 2026
जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ पहचान छिपाकर शादी करने, जबरन मतांतरण कराने और लगातार प्रताड़ित करने के…
 16 June 2026
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने प्रभावी नेतृत्व तथा सुरक्षा अभियानों के लिए पहचान रखने वाले 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय…
 16 June 2026
सिविल लाइन क्षेत्र के दीनदयाल कालोनी संगम नगर में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 65 साल के पति ने चरित्र शंका के चलते…
 15 June 2026
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले रसमड़ा रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। स्टेशन पर खड़ी कोयले से भरी एक मालगाड़ी के…
 14 June 2026
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें 16 नगर पालिकाओं में मुख्य…
Advt.