Select Date:

'हनुमान अंश' ने तोड़ी Mirzapur Movie की कमर! रविवार को Box Office पर भौकाली पस्‍त, 'हैवान' 3 दिन में डिजास्‍टर

Updated on 14-09-2026 01:29 PM
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और दिव्‍येंदु स्‍टारर यह फिल्‍म 'हनुमान अंश' से कमाई में पिछड़ रही थी। उम्‍मीद थी कि रविवार को वीकेंड का फायदा मिलेगा और कमाई बढ़ेगी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि छुट्टी के बावजूद 'मिर्जापुर मूवी' की कमाई बढ़ने की बजाय 1.85% घट गई है। जबकि नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' के कलेक्‍शन में 21.62% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, क्राइम-थ्र‍िलर फिल्‍म अभी भी मजबूत स्‍थ‍िति में है, लेकिन जिस तरह भक्‍त‍ि-ड्रामा फिल्‍म का क्रेज बढ़ा है, यह आगे वीकडेज में और मुश्‍क‍िलें खड़ी करने वाला है। दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' चारों खाने चित हो चुकी है। अपने पहले वीकेंड में यह फिल्‍म ₹8 करोड़ की कुल नेट कमाई भी नहीं कर पाई है।

सिनेमाघरों में इस वक्‍त 'हनुमान अंश' की तूती बोल रही है। रिववार को रिलीज के 38वें दिन भी इस फिल्‍म ने ₹22.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। खास बात यह कि दर्शकों की भीड़ को देखते हुए अब डायरेक्‍टर विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्‍म के शोज भी बढ़ाकर 8,902 कर दिए गए हैं। जबकि डेढ़ हफ्ते पुरानी 'मिर्जापुर द मूवी' के शोज घटकर 7,225 हर गए हैं। 'हैवान' की बदहाली ने उसे 4,374 शोज तक सीमित कर दिया है।

'मिर्जापुर मूवी' कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 10वें दिन रविवार को 'मिर्जापुर द मूवी' ने देश में ₹13.25 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले शनिवार को ₹13.50 करोड़ और उससे पहले शुक्रवार को ₹9.50 करोड़ की नेट कमाई दर्ज की गई थी। गुरमीत सिंह के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने भारत में अब तक ₹220.04 करोड़ का कुल ग्रॉस कलेक्शन और ₹184.70 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म प्रोडक्‍शन बजट ₹80-₹90 करोड़ बताया जा रहा है, इस लिहाज से यह फिल्‍म फायदे में है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स यह भी बता रहे हैं कि प्रमोशन और बाकी खर्चों के साथ बजट ₹250 करोड़ है।

'मिर्जापुर मूवी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन


'मिर्जापुर द मूवी' की सबसे बड़ी यूएसपी OTT पर सुपरहिट रही 'मिर्जापुर' सीरीज है। ऐसे में फिल्‍म के पास एक तगड़ी फैन फॉलोइंग पहले से है। फिल्‍म दर्शकों को पसंद भी आ रही है। देश के साथ ही विदेशों में भी फिल्म का बढ़‍िया जोर है। 10वें दिन इसने ओवरसीज मार्केट में ₹4.00 करोड़ कमाए हैं, जबकि अब तक विदेशों से कुल ₹46.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। इससे 'मिर्जापुद द मूवी' का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹266.04 करोड़ तक पहुंच गया है।

'हनुमान अंश' से क्‍यों पिछड़ रही 'मिर्जापुर द मूवी'?


जहां तक 'हनुमान अंश' से पिछड़ने की बात है, तो इसमें 'मिर्जापुर द मूवी' का दोष नहीं, बल्‍क‍ि भक्‍त‍ि-ड्रामा फिल्‍म की सफलता जादुई है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के पहले दिन ₹10 लाख कमाने वाली और दो हफ्तों तक खाली सिनेमाघरों वाली फिल्‍म तीसरे हफ्ते से इस कदर हाउसफुल हो जाएगी। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने 38 दिनों में देश में ₹214.63 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है और 10700% मुनाफा कमा चुकी है। कुल मिलाकर, 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में कमी से ज्यादा यहां मायने यह बात रखती है कि वह ऐसे माहौल में भी बॉक्‍स ऑफिस पर न सिर्फ टिकी हुई है, बल्‍क‍ि दमदार कमाई भी कर रही है।

'हैवान' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन: डिजास्‍टर


बहरहाल, इन दोनों के बीच तीसरी फिल्‍म 'हैवान', तीन दिनों में ही डिजास्‍टर साबित हो चुकी है। प्र‍ियदर्शन के डायरेक्‍शन ने बनी इस फिल्‍म ने रविवार को ₹1.85 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले शनिवार को इसने ₹2.50 करोड़ और उससे पहले शुक्रवार को पहले दिन ₹3.00 करोड़ कमाए थे। वीकेंड के बाद भी जिस तरह कमाई गिरी है, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्‍म की नैया पार लगना मुश्‍क‍िल ही नहीं, नामुमकिन है। करीब ₹130 करोड़ के बजट में बनी 'हैवान' ने पहले वीकेंड में ₹8.80 करोड़ का ग्रॉस कलेकशन और ₹7.35 करोड़ का नेट बिजनस किया है। वर्ल्‍डवाइड इसकी कमाई ₹11.55 करोड़ तक पहुंची है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 05 September 2026
~ 18 से अधिक विजेता परिवारों को सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गोकुलधाम सोसाइटी सेट की यात्रा का अवसर मिलेगा ~अहमदाबाद, सितम्बर, 2026: सोनी सब और…
 02 September 2026
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने राजपूत समाज की क्षत्राणियों के जौहर पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें 'कायर' बताने का जो बयान दिया था,…
 02 September 2026
कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में दिवंगत निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए. इस दौरान सफेद सूट में कटरीना कैफ काफी…
 02 September 2026
इस अभिनेत्री पर आया था विराट का दिल-जब भी दिग्गज बल्लेबाजों की बात होती है तो उसमें Virat Kohli का नाम जरूर आता है. विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया का…
 27 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: रक्षाबंधन किसी के लिए भाई-बहन के प्यार का त्यौहार है, तो किसी के लिए यह रिश्ता राखी बांधने की परंपरा से कहीं बढ़कर है। इस रक्षाबंधन पर…
 26 August 2026
रक्षाबंधन से पहले एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है.विज्ञापन में अभिनेत्री कृति सेनन नज़र आ रही हैं. कुछ लोगों को उनके कपड़े…
 26 August 2026
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी: करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए बढ़ाई हलचलमुंबई, अगस्त 2026: ‘दायरा’ के मेकर्स ने फिल्म का…
 25 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन विवादों में फंसी हुई हैं. उन्होंने रक्षाबंधन के मौके पर एक एड की थी, जिसमें उनके कपड़ों पर बवाल खड़ा हुआ. कृति ने जो आउटफिट उस…
Advt.