Select Date:

जिस क्लीनिक में करती थीं मरीजों का इलाज, वहीं मिला शव... डॉक्टर खुशहाली की कहानी में अब तक क्या-क्या हुआ?

Updated on 19-08-2026 07:39 PM
जिस जगह पर कभी मरीज अपनी बीमारी लेकर पहुंचते थे, वहां एक दिन पुलिस पहुंची. ये वही क्लीनिक था, जिसे डॉक्टर खुशहाली ने अपनी नई जिंदगी और करियर के तौर पर शुरू किया था. लेकिन रविवार को इसी क्लीनिक के अंदर उनका शव फंदे से लटका मिला. दरवाजा भीतर से बंद था. पहली नजर में पुलिस ने मामले को सुसाइड बताया. वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग और बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

इस मामले में 16 अगस्त को तहरीर दी गई, मुकदमा दर्ज हुआ और अब पुलिस ने खुशहाली के पति मयंक चौधरी और ससुर हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. सवाल है कि आखिर उस क्लीनिक के अंदर क्या हुआ था? यह मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है. रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में स्थित एक क्लीनिक में महिला डॉक्टर का शव फंदे से लटका हुआ है.
पुलिस मौके पर पहुंची तो क्लीनिक का दरवाजा भीतर से लॉक था. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया. हालांकि, मृतका के मायके पक्ष ने इसे लेकर गंभीर सवाल खड़े किए और ससुराल वालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया.

खुशहाली की शादी 14 जनवरी 2026 को मयंक चौधरी से हुई थी. परिवार की ओर से बताया गया कि शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दान-दहेज दिया था. मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी. उनका दावा है कि खुशहाली को इसके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था.

परिवार का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ही खुशहाली की हत्या कर दी गई. हालांकि, इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में मौत को आत्महत्या बताया गया है. खुशहाली पहले BSF में कॉन्स्टेबल के पद पर थीं. इसके बाद उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा की पढ़ाई और प्रैक्टिस की दिशा में कदम बढ़ाया. हाल ही में उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा की प्रैक्टिस पूरी की थी. 

8 महीने पहले शुरू किया था क्लीनिक

करीब आठ महीने पहले ही उन्होंने पल्लवपुरम में अपने मायके के पास आयुर्वेद क्लीनिक शुरू किया था. यानी जिस समय वह अपनी पेशेवर जिंदगी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं, उसी दौरान उनकी शादी भी हुई. शादी के करीब सात महीने बाद उनकी मौत हो गई. उनकी मौत उसी क्लीनिक में हुई, जहां से उन्होंने अपने करियर की नई शुरुआत की थी.

खुशहाली के मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर 16 अगस्त को पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी गई. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मयंक चौधरी और उसके पिता हरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को लावड़ रोड स्थित ललसाना चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया. अब पुलिस इस मामले में सामने आए आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है. पति और ससुर की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की जांच आगे बढ़ गई है. पुलिस मायके पक्ष के आरोपों, घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी पहलुओं को जोड़कर देख रही है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
जिस जगह पर कभी मरीज अपनी बीमारी लेकर पहुंचते थे, वहां एक दिन पुलिस पहुंची. ये वही क्लीनिक था, जिसे डॉक्टर खुशहाली ने अपनी नई जिंदगी और करियर के तौर…
 19 August 2026
देश में 'दिमागी नक्सल' की बहस के बीच 'शरजील इमाम' का पुराना बयान चर्चा में आ गया है। इस बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीन दिन पहले तीखी…
 19 August 2026
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाक़ात की है.श्रीनगर में मुलाक़ात के बाद साउथ और सेंट्रल एशिया के…
 19 August 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ अपनी बैठक से पहले एक साफ कूटनीतिक दायरा तय किया और अटकलों को शांत करने की कोशिश की.…
 19 August 2026
आम्रपाली दुबे इन दिनों एक नए रियेलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी क्वीन इन दिनों पवन सिंह, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ…
 19 August 2026
कोलकाता में बुधवार तड़के करीब 2 बजे होटल में लगी आग ने नौ लोगों की जान ले ली. हादसा मिर्जा गालिब स्ट्रीट के एक होटल में हुआ. आग तेजी से…
 19 August 2026
 'एक देश, एक चुनाव (ONOE)' का प्रस्ताव संसदीय प्रणाली के कामकाज के तरीके को गलत समझने का नतीजा है। इस प्रस्ताव का मकसद पूरे भारत में राष्ट्रीय और राज्य चुनावों…
 19 August 2026
RJD के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया, हालांकि अब उन्हें छोड़ दिया गया है. मार्च को रोकने के लिए डाक बंगला चौराहे…
 18 August 2026
गाजियाबाद। संपूर्ण भारत में कार्यरत देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने अपना 2026 का सर्वोच्च पुरस्कार ‘राष्ट्र गौरव’ पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है।…
Advt.