प्रधानमंत्री तभी शासन कर सकते हैं जब तक...शशि थरूर ने लिखा
Updated on
19-08-2026 04:38 PM
'एक देश, एक चुनाव (ONOE)' का प्रस्ताव संसदीय प्रणाली के कामकाज के तरीके को गलत समझने का नतीजा है। इस प्रस्ताव का मकसद पूरे भारत में राष्ट्रीय और राज्य चुनावों के लिए एक जैसा और एक ही समय का शेड्यूल लागू करना है। साथ ही, यह संविधान बनाने वालों द्वारा तैयार किए गए संघीय ढांचे के अस्तित्व के लिए भी खतरा पैदा करता है। यह कहना है कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर का। थरूर ने इस बारे में द हिंदू में एक लंबा-चौड़ा लेख लिखा है।
थरूर बोले-एक राष्ट्र एक चुनाव संसदीय प्रणाली में फिट नहीं
डॉ. शशि थरूर ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखा-द हिंदू में छपे मेरे लेख में 'एक देश, एक चुनाव' ( One Nation One Election ) के प्रस्ताव का विश्लेषण किया गया है और यह बताया गया है कि संसदीय प्रणाली में यह क्यों काम नहीं कर सकता।
थरूर ने लिखा-राष्ट्रीय स्तर पर एकरूपता लाने के नाम पर दर्जनों अलग-अलग राज्यों की राजनीतिक चाल को केंद्र सरकार के साथ एक जैसा करने का मतलब है लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय प्रशासनिक सुविधा को ज्यादा अहमियत देना।
"एक देश, एक चुनाव के पीछे लोकतांत्रिक मूल्यों के बजाय प्रशासनिक सुविधा को ज्यादा अहमियत देना भी है"
डॉ. शशि थरूर
चुनावों को साथ कराने के तर्क के पीछे वित्तीय खर्च का हवाला
केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर ने लिखा-चुनावों को एक साथ कराने का तर्क मुख्य रूप से वित्तीय खर्च के सतही हिसाब-किताब और शासन-प्रशासन के ठप पड़ने की बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई बातों पर आधारित है। फिर भी, यह उस बुनियादी संवैधानिक टकराव को नजरअंदाज करता है जो तब पैदा होता है जब संसदीय लोकतंत्र में राष्ट्रपति-आधारित प्रणाली के तौर-तरीकों को बेढंगे तरीके से थोपा जाता है।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाक़ात की है.श्रीनगर में मुलाक़ात के बाद साउथ और सेंट्रल एशिया के…
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ अपनी बैठक से पहले एक साफ कूटनीतिक दायरा तय किया और अटकलों को शांत करने की कोशिश की.…
आम्रपाली दुबे इन दिनों एक नए रियेलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी क्वीन इन दिनों पवन सिंह, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ…
'एक देश, एक चुनाव (ONOE)' का प्रस्ताव संसदीय प्रणाली के कामकाज के तरीके को गलत समझने का नतीजा है। इस प्रस्ताव का मकसद पूरे भारत में राष्ट्रीय और राज्य चुनावों…
RJD के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया, हालांकि अब उन्हें छोड़ दिया गया है. मार्च को रोकने के लिए डाक बंगला चौराहे…
गाजियाबाद। संपूर्ण भारत में कार्यरत देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने अपना 2026 का सर्वोच्च पुरस्कार ‘राष्ट्र गौरव’ पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है।…