Select Date:

हिरासत से रिहा हुए तेजस्वी यादव! बैरिकेड पर कूदे समर्थक, वाटर कैनन का हो रहा इस्तेमाल

Updated on 19-08-2026 04:36 PM
RJD के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया, हालांकि अब उन्हें छोड़ दिया गया है. मार्च को रोकने के लिए डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की थी, लेकिन RJD कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. 

RJD छात्रों की समस्याओं, बेरोजगारी और सिवान में AK-47 से हुई फायरिंग के विरोध में मार्च कर रही है. राजद के कार्यकर्ता AK-47 का कटआउट लेकर मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.  तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी के आदेश पर यह सब किया जा रहा है 

उन्होंने कहा कि सरकार की इन कार्रवाइयों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि जनता सड़कों पर है. उनका कहना है कि जनता सब समझती है और वह इसके खिलाफ आवाज उठा रही है 

राजद सांसद मीसा भारती भी मार्च में शामिल हुई. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि छात्रों के खिलाफ AK-47 का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बिहार सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.
   
पटना में छात्र पहले ही छात्र आंदोलन पर बैठे हैं. BPSC TRE-4 को लेकर विज्ञापन जारी हो गया है लेकिन प्रीलिम्स और मेंस में निगेटिव मार्किंग के मुद्दे पर छात्र अड़े हुए हैं. वे इसके खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं और इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. 

लोकभवन मार्च को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. पटना जंक्शन और पटना स्टेशन से डाकबंगला चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी. साथ ही, पटना ट्रैफिक पुलिस ने सभी से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और दिशा निर्देश का पालन करने की अपील की है.  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
जिस जगह पर कभी मरीज अपनी बीमारी लेकर पहुंचते थे, वहां एक दिन पुलिस पहुंची. ये वही क्लीनिक था, जिसे डॉक्टर खुशहाली ने अपनी नई जिंदगी और करियर के तौर…
 19 August 2026
देश में 'दिमागी नक्सल' की बहस के बीच 'शरजील इमाम' का पुराना बयान चर्चा में आ गया है। इस बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीन दिन पहले तीखी…
 19 August 2026
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाक़ात की है.श्रीनगर में मुलाक़ात के बाद साउथ और सेंट्रल एशिया के…
 19 August 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ अपनी बैठक से पहले एक साफ कूटनीतिक दायरा तय किया और अटकलों को शांत करने की कोशिश की.…
 19 August 2026
आम्रपाली दुबे इन दिनों एक नए रियेलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी क्वीन इन दिनों पवन सिंह, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ…
 19 August 2026
कोलकाता में बुधवार तड़के करीब 2 बजे होटल में लगी आग ने नौ लोगों की जान ले ली. हादसा मिर्जा गालिब स्ट्रीट के एक होटल में हुआ. आग तेजी से…
 19 August 2026
 'एक देश, एक चुनाव (ONOE)' का प्रस्ताव संसदीय प्रणाली के कामकाज के तरीके को गलत समझने का नतीजा है। इस प्रस्ताव का मकसद पूरे भारत में राष्ट्रीय और राज्य चुनावों…
 19 August 2026
RJD के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया, हालांकि अब उन्हें छोड़ दिया गया है. मार्च को रोकने के लिए डाक बंगला चौराहे…
 18 August 2026
गाजियाबाद। संपूर्ण भारत में कार्यरत देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने अपना 2026 का सर्वोच्च पुरस्कार ‘राष्ट्र गौरव’ पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है।…
Advt.