'असम को काटना हमारी जिम्मेदारी...' शरजील के बयान पर फिर बवाल! ‘दिमागी नक्सल’ विवाद के बीच उठे तीखे सवाल
Updated on
19-08-2026 07:37 PM
देश में 'दिमागी नक्सल' की बहस के बीच 'शरजील इमाम' का पुराना बयान चर्चा में आ गया है। इस बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीन दिन पहले तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने लिखा, 'ऐसे लोगों का समर्थन करने वालों को ही दिमागी नक्सल कहा जाता है।' उधर शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम ने रिजिजू पर उनके भाई के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है।
इस बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने शरजील इमाम के पुराने भाषण का अंश शेयर किया। उन्होंने लिखा कि शरजील के शब्द थे, 'हम हिंदुस्तान और नॉर्थ ईस्ट को स्थायी रूप से काट सकते हैं… असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है… असम और इंडिया कट के अलग हो जाए।' इसके बाद कंचन गुप्ता ने सवाल किया कि शरजील के इन्हीं शब्दों को कोट करना क्या उनके बयान को गलत तरीके से पेश करना है। यही सवाल अब राजनीतिक बहस के केंद्र में है।
शरजील के भाई ने जताई कड़ी आपत्ति
उधर मुजम्मिल इमाम ने रिजिजू की टिप्पणी पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनके भाई के भाषण को लगातार असम को भारत से अलग करने की अपील के रूप में गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। मुजम्मिल के मुताबिक, शरजील का पक्ष लगातार यही रहा है कि वह विरोध के तौर पर ‘चक्का जाम’ की बात कर रहे थे। उनका कहना है कि इसका मतलब भारत से अलगाव या असम को भारत से अलग करने की मांग नहीं था।
‘मामला न्यायालय में विचाराधीन है’
मुजम्मिल ने अपने बयान में कहा कि शरजील के भाषण और उसकी कानूनी व्याख्या अभी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा कोई अंतिम न्यायिक निष्कर्ष नहीं आया है, जिसमें यह तय किया गया हो कि शरजील ने असम को भारत से अलग करने की वकालत की थी। उन्होंने रिजिजू से कहा कि सबूत और कानून पर फैसला न्यायालय को करने दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि लंबित आपराधिक मुकदमे के दौरान ऐसी सार्वजनिक टिप्पणियां निष्पक्ष सुनवाई के माहौल को प्रभावित कर सकती हैं
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाक़ात की है.श्रीनगर में मुलाक़ात के बाद साउथ और सेंट्रल एशिया के…
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ अपनी बैठक से पहले एक साफ कूटनीतिक दायरा तय किया और अटकलों को शांत करने की कोशिश की.…
आम्रपाली दुबे इन दिनों एक नए रियेलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी क्वीन इन दिनों पवन सिंह, काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ…
'एक देश, एक चुनाव (ONOE)' का प्रस्ताव संसदीय प्रणाली के कामकाज के तरीके को गलत समझने का नतीजा है। इस प्रस्ताव का मकसद पूरे भारत में राष्ट्रीय और राज्य चुनावों…
RJD के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया, हालांकि अब उन्हें छोड़ दिया गया है. मार्च को रोकने के लिए डाक बंगला चौराहे…
गाजियाबाद। संपूर्ण भारत में कार्यरत देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने अपना 2026 का सर्वोच्च पुरस्कार ‘राष्ट्र गौरव’ पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है।…