Select Date:

जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को हाई कोर्ट ने दी सशर्त अंतरिम जमानत

Updated on 09-04-2026 10:54 PM
जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सशर्त अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने तीन महीने की अंतरिम जमानत मंजूर की है। जमानत की अवधि में रायपुर से बाहर रहना होगा। छत्तीसगढ़-महतारी की मूर्ति टूटने पर अमित बघेल ने अग्रवाल व सिंधी समाज पर टिप्पणी की थी।
जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज 14 एफआईआर में तीन महीने की अंतरिम जमानत मंजूर की है। तेलीबांधा, कोतवाली और देवेंद्र नगर थानों में पुलिस ने अमित के खिलाफ कुल 14 एफआईआर दर्ज की थी।
अमित बघेल के एक प्रेस बयान को लेकर रायपुर में अलग-अलग थानों में अग्रवाला व सिंधी समाज के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। यह बयान वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा टूटने पर अमित बघेल ने अग्रवाल और सिंधी समाज को लेकर टिप्पणी की थी।

हाई कोर्ट ने इन शर्तों पर दी अंतरिम जमानत
हाई कोर्ट ने अमित बघेल को सशर्त अंतरिम जमानत दी है, अमित बघेल अगले तीन महीने तक रायपुर जिले की सीमा में निवास नहीं करेंगे। हालांकि, उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए तय तारीखों पर रायपुर आने की अनुमति दी गई है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। अमित बघेल की ओर से अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिहा ने पक्ष रखा। आपत्तिकर्ता की ओर से सुनील ओटवानी और राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास ने पैरवी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
 20 April 2026
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
 20 April 2026
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
 19 April 2026
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
 19 April 2026
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
 17 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
 16 April 2026
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
 16 April 2026
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…
 16 April 2026
 दुर्ग के युवा उद्यमी अंकुश जैन ने चार साल की मेहनत और 260 प्रयोगों के बाद एक ऐसा 'बायोडिग्रेडेबल पोषक कप' विकसित किया है, जिसे इसी वर्ष भारत सरकार ने…
Advt.