'मैं किम जोंग उन से 7 बार मिला हूं', शख्स ने बताया - मुलाकात से पहले होती है ट्रेनिंग
Updated on
30-08-2026 07:50 PM
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मिलना किसी आम नेता से मुलाकात जैसा बिल्कुल नहीं है. यहां तक कि उनसे मिलने वाले लोगों को पहले करीब एक महीने की खास ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है. उन्हें बताया जाता है कि किम के सामने कैसे खड़ा होना है, कब बोलना है, कितना बोलना है और यहां तक कि उनके सामने किस तरह की बॉडी लैंग्वेज रखनी है
यह दावा उत्तर कोरिया के पूर्व राजनयिक ली इल-ग्यू ने किया है. वह किम जोंग उन से सात बार मुलाकात कर चुके हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि किम से आसपास कही और की गई लगभग हर बात रिकॉर्ड की जाती है.
किम से मिलने से पहले एक महीने की ट्रेनिंग
ली इल-ग्यू उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय में डिप्टी
डायरेक्टर रह चुके हैं. उन्होंने बताया कि किम जोंग उन से मिलने वाले लोगों को पहले विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. यह ट्रेनिंग करीब एक महीने तक चलती है. इस दौरान उन्हें बोलने और व्यवहार करने के सख्त नियम सिखाए जाते हैं
ली के मुताबिक, किम के सामने खड़े होकर बार-बार हिलना-डुलना या बेवजह कोई हरकत करना मना होता है. अगर किम उनकी तरफ आएं तो उन्हें घबराकर पीछे हटने या भागने के बजाय शांति से एक तरफ हटना होता है. सबसे अहम नियम बातचीत को लेकर है.
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ने कहा है कि 'अमेरिका और इसराइल के शासक मुस्लिम समुदाय के दुश्मन' हैं.‘यूनिटी वीक’ के मौक़े पर जारी अपने संदेश में मोजतबा ने…
आइसलैंड के लोगों ने यूरोपीय यूनियन (ईयू) में शामिल होने के लिए बातचीत दोबारा शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को नकार दिया है.दरअसल, जनमत संग्रह में 52.8 प्रतिशत लोगों…
नेपाल के रसुवा ज़िले के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की वजह से देश के अलग-अलग ज़िलों में भारी तबाही हुई है.नेपाल के प्रधानमंत्री ने बाढ़ में मरने वालों की…
ईरान ने कहा है कि उसे यक़ीन है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों के विस्तार का मुक़ाबला कर सकता है.अमेरिका ने ईरान को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने के प्रयास में…