Select Date:

आइसलैंड के लोगों ने यूरोपियन यूनियन में शामिल होने की बातचीत के ख़िलाफ़ वोट दिया

Updated on 30-08-2026 09:50 PM
आइसलैंड के लोगों ने यूरोपीय यूनियन (ईयू) में शामिल होने के लिए बातचीत दोबारा शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को नकार दिया है.

दरअसल, जनमत संग्रह में 52.8 प्रतिशत लोगों ने बातचीत फिर शुरू करने के ख़िलाफ़ वोट किया, जबकि 47.2 प्रतिशत ने इसके समर्थन में मतदान किया. दोनों पक्षों के बीच क़रीब 12,600 वोटों का अंतर रहा.

आइसलैंड के पब्लिक ब्रॉडकास्टर आरयूवी के मुताबिक़, जनमत संग्रह में 2.25 लाख से अधिक लोगों ने मतदान किया.

वहां की सेंटर-लेफ़्ट सरकार ने पहले 2027 तक इस मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने का वादा किया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच इसे समय से पहले कराया गया.

हालांकि, क़रीब 4 लाख की आबादी वाले इस देश में क़रीब 2.70 लाख लोग मतदान के लिए पात्र थे और 82.5 प्रतिशत मतदान हुआ. यह 2009 के बाद आइसलैंड में किसी भी चुनाव में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 August 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ने कहा है कि 'अमेरिका और इसराइल के शासक मुस्लिम समुदाय के दुश्मन' हैं.‘यूनिटी वीक’ के मौक़े पर जारी अपने संदेश में मोजतबा ने…
 30 August 2026
आइसलैंड के लोगों ने यूरोपीय यूनियन (ईयू) में शामिल होने के लिए बातचीत दोबारा शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को नकार दिया है.दरअसल, जनमत संग्रह में 52.8 प्रतिशत लोगों…
 30 August 2026
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मिलना किसी आम नेता से मुलाकात जैसा बिल्कुल नहीं है. यहां तक कि उनसे मिलने वाले लोगों को पहले करीब एक महीने…
 30 August 2026
नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ की अब भयावह तस्वीरें और वीडियो क्लिप सामने आ रहे हैं.सोशल मीडिया पर आ रही तस्वीरों और वीडियो से पता चलता है कि…
 28 August 2026
बांग्लादेश की सियासत और आम लोगों के बीच एक बहस जो सबसे ज्यादा है वो ये कि क्या देश को पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की वाले 'इस्लामिक नाटो' में शामिल होना…
 27 August 2026
नेपाल के रसुवा ज़िले भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.रसुवा ज़िला तिब्बत सीमा से सटा हुआ है. चीन के सरकारी मीडिया ने…
 26 August 2026
नेपाल के रसुवा ज़िले के भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ की वजह से देश के अलग-अलग ज़िलों में भारी तबाही हुई है.नेपाल के प्रधानमंत्री ने बाढ़ में मरने वालों की…
 26 August 2026
ईरान ने कहा है कि उसे यक़ीन है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों के विस्तार का मुक़ाबला कर सकता है.अमेरिका ने ईरान को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने के प्रयास में…
 25 August 2026
कनाडा अपना लगभग 70% सामान अमेरिका को बेचता है. अमेरिका के साथ अब छिड़े इस ट्रेड वॉर में उसके पास क्या विकल्प बचे हैं और क्या वो भी ऐसे क़दम…
Advt.