धमतरी में वाटर एंबुलेंस से 50 किमी का सफर अब सिर्फ 7 किमी, गंगरेल डुबान के 32 गांवों को मिली बड़ी सौगात
Updated on
04-04-2026 10:24 PM
स्वास्थ्य सुविधा के लिए जंगल, उबड़-खाबड़ व पहाड़ मार्ग से अस्पताल तक पहुंचना डुबानवासियों के लिए चुनौती भरा है, लेकिन कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल ने घंटों का काम मिनटों में कर दिया है।
50 किलोमीटर की दूरी जलमार्ग से अब सिर्फ सात किलोमीटर रह गया है, जिसे वाटर एंबुलेंस से सिर्फ 45 मिनट में पार कर लिया जाएगा और समय पर जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मिलना शुरू हो जाएगा। पूरे डुबानवासियों के लिए जल मार्ग एक बड़ी उपलब्धि होगा। जिसे कभी किसी ने सोचा भी नहीं था, इसे धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सोचकर डुबानवासियों के लिए जलमार्ग को वरदान साबित कर दिया है।
बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध
जिले के दूरस्थ एवं डुबान प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गंगरेल बांध क्षेत्र में वाटर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज डुबान क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
दूरी घटकर लगभग सात किलोमीटर
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि डुबान क्षेत्र के ग्रामीणों को अब तक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर उपचार मिलना चुनौतीपूर्ण हो जाता था। इस समस्या के निराकरण के लिए शुरू की गई वाटर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अब ग्रामीणों को त्वरित एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। पहले जहां जिला मुख्यालय तक पहुंचने में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब जलमार्ग के माध्यम से यह दूरी घटकर लगभग सात किलोमीटर रह जाएगी।
वाटर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होने से डुबान क्षेत्र के ग्राम चिखली, माटेगहन, मोंगरागहन, मोंगरी, उरपुटी, कोड़ेगांव बी, कोड़ेगांव रैय्यत समेत कई गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
इस सेवा से सात पंचायतों के करीब 32 गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। वाटर एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को लगभग 45 मिनट में धमतरी पहुंचाया जा सकेगा, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षा भी संभव हो सकेगी। इस सेवा के सुचारू संचालन के लिए शीघ्र ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…