Select Date:

रायपुर में मेडिकल कॉलेज सहित कई विश्वविद्यालयों में 20 दिनों से छात्रावासों के मेन्यू से रोटी गायब, स्पेशल आयटम भी नहीं

Updated on 30-03-2026 12:20 PM
देशभर में चल रहे एलपीजी संकट (LPG crisis) की मार राजधानी के छात्र-छात्राओं पर भी पड़ रही है। गैस की भारी किल्लत के कारण राजधानी स्थित मेडिकल कॉलेज और पीआरएसयू समेत कई अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की परेशानी जस की तस बनी हुई है।
हालात इतने खराब हैं कि पिछले 20 दिनों से छात्रों के मेन्यू से रोटी पूरी तरह से गायब हो चुकी है। गैस बचाने के लिए पिछले दिनों खाने के मेन्यू में जो कटौती की गई थी, वह आज भी वैसे ही लागू है।
नाश्ते में केवल फल देकर काम चलाया जा रहा
मजबूरी में छात्रों को सिर्फ दाल-चावल खाकर ही अपना पेट भरना पड़ रहा है। सुबह के नाश्ते का भी यही हाल है। पहले जहां छात्रों को सुबह गर्म नाश्ता मिलता था। वहीं अब गैस बचाने के चक्कर में उन्हें केवल फल देकर काम चलाया जा रहा है। गैस सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य न होने से हालात बेकाबू हो गए हैं।

लकड़ियों के सहारे खाना पकाने को मजबूर
कई छात्रावासों में तो खाना पकाने के लिए अब पुरानी व्यवस्था यानी लकड़ी के चूल्हे पर लौटना पड़ा है। मेस के कर्मचारी भारी धुएं के बीच लकड़ियों के सहारे खाना पकाने को मजबूर हैं।

आम दिनों के अलावा छात्रावास के मेन्यू के हिसाब से छात्रों को रविवार और बुधवार को भोजन और नाश्ते में कुछ विशेष खाने-पीने की सामग्री दी जाती थी। लेकिन लंबे समय से चल रहे गैस संकट के कारण इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
ब्लैक में 4,500 रुपये में सिलिंडर खरीदना पड़ा
पीआरएसयू के मेस संचालक सुधीर चंद्रवंशी ने परेशानी बताते हुए कहा कि रसोई गैस की सप्लाई नहीं होने से उन्हें बाजार से ब्लैक में 4,500 रुपये में सिलिंडर खरीदना पड़ा है। इतनी महंगी गैस से रोज का पूरा खाना बनाना संभव नहीं है।

इसलिए गैस बचाने के लिए लकड़ियों का भी इंतजाम कर रहे हैं। लकड़ी व गैस दोनों का इस्तेमाल करके किसी तरह छात्रों के लिए खाना तैयार कर रहे हैं।
परीक्षाओं का समय, खाली पेट कैसे होगी पढ़ाई
मेस संचालकों का कहना है कि अगर यह किल्लत ज्यादा दिनों तक ऐसे ही चली तो छात्रों को समय पर खाना देने में भारी दिक्कत हो सकती है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में परीक्षाओं का दौर शुरू हो रहा है।

परीक्षा के इस तनाव वाले समय में छात्रों को सही समय पर और अच्छा पोषणयुक्त भोजन मिलना बहुत जरूरी है। लेकिन बाहर से आकर पढ़ाई कर रहे इन छात्रों को सही खाना नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों पर बुरा असर पड़ने का डर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
 20 April 2026
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
 20 April 2026
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
 19 April 2026
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
 19 April 2026
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
 17 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
 16 April 2026
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
 16 April 2026
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…
 16 April 2026
 दुर्ग के युवा उद्यमी अंकुश जैन ने चार साल की मेहनत और 260 प्रयोगों के बाद एक ऐसा 'बायोडिग्रेडेबल पोषक कप' विकसित किया है, जिसे इसी वर्ष भारत सरकार ने…
Advt.