Select Date:

‘उमर खालिद, शरजील इमाम को रिहा करो…’, पोस्टर दिखाने पर हिरासत में दानिश, दर्ज होगी FIR

Updated on 26-07-2026 07:19 PM
धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद गोवा के पणजी मैदान में कुछ लोग जश्न मना रहे थे। इस दौरान एक युवक ने हाथों में ‘उमर खालिद, शरजील इमाम, भीमा कोरेगांव 16 को रिहा करो’ लिखी हुई तख्ती ले रखी थी। पणजी पुलिस ने बताया कि इस युवक का नाम दानिश है।

धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद नारेबाजी हो रही थी। दानिश के हाथ में पोस्टर देखने के बाद पुलिस ने उससे पहचान पत्र मांगा। पहचान पत्र नहीं होने पर उसे पूछताछ के लिए पणजी पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
इस मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया और पोस्टर दिखाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

मीडिया द्वारा पूछे जाने पर दानिश ने कहा कि वह उमर खालिद की जेल से रिहाई की मांग का समर्थन करता है। विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दानिश को हिरासत में लिए जाने के बाद आजाद मैदान में मौजूद सभी लोग उसके समर्थन में पुलिस मुख्यालय की ओर मार्च करते हुए उसकी रिहाई की मांग करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने सुदिन दलवी को भी हिरासत में ले लिया।

सुदिन दलवी पर आरोप है कि उसने भी खालिद का समर्थन किया और मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता की। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। उमर खालिद 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े मामले में जेल में बंद हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 July 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयन ने शनिवार को कहा कि भारत में अलग-अलग विचारों के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है.उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए…
 26 July 2026
हावड़ा रेलवे स्टेशन... एक मुलाकात तय थी. बाहर से देखने पर सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन स्टेशन पर पहले से CBI की टीम मौजूद थी. जैसे ही एक…
 26 July 2026
धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद गोवा के पणजी मैदान में कुछ लोग जश्न मना रहे थे। इस दौरान एक युवक ने हाथों…
 26 July 2026
शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त…
 26 July 2026
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ एक महीने के ज़्यादा समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था.…
 25 July 2026
भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि भारत चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करता है। इसके उलट विदेश मंत्रालय ने कहा कि…
 25 July 2026
मुंबई, 24 जुलाई, 2026: जब किसी बैंक की जमा राशि बढ़ती है, लोन का दायरा लगातार बढ़ता है और ग्राहकों का भरोसा मजबूत होता है, तो इसका सीधा फायदा बैंक…
 25 July 2026
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे छात्रों के विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा…
 25 July 2026
जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने संसद मार्ग और आसपास के इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है. सड़क पर लोहे की शीट्स…
Advt.