Select Date:

रेलवे की फाइलें आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत का खेल? हावड़ा स्टेशन पर ₹4 लाख लेते ही CBI ने दबोच लिया रेलवे का अफसर

Updated on 26-07-2026 07:21 PM
हावड़ा रेलवे स्टेशन... एक मुलाकात तय थी. बाहर से देखने पर सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन स्टेशन पर पहले से CBI की टीम मौजूद थी. जैसे ही एक बैग हाथ बदला, टीम हरकत में आई और रेलवे के एक बड़े अधिकारी को वहीं पकड़ लिया. दरअसल, यहां दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर (Dy. CSTE) सत्यम कुमार को अरेस्ट किया गया है. CBI का कहना है कि उन्हें 4 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया.

CBI के मुताबिक, 24 जुलाई को इस मामले में करप्शन का केस दर्ज किया गया था. आरोप है कि चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे सिग्नल और टेलीकॉम से जुड़े करोड़ों रुपये के कामों में एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी. 

जांच एजेंसी का कहना है कि यह रिश्वत प्राइस वैरिएशन क्लॉज (PVC), कॉन्ट्रैक्ट वैरिएशन फाइल, रनिंग अकाउंट (RA) बिल, सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट और दूसरी वित्तीय फाइलों को आगे बढ़ाने और मंजूरी दिलाने के एवज में मांगी गई थी. CBI के अनुसार, मई 2026 में कंपनी की ओर से कथित तौर पर 5 लाख पहले ही दिए जा चुके थे. इसके बाद बाकी रकम देने के लिए 25 जुलाई की सुबह हावड़ा रेलवे स्टेशन पर मिलने की बात तय हुई

एजेंसी को इसकी सूचना मिल चुकी थी. CBI ने ट्रैप लगाया. जैसे ही कंपनी के प्रतिनिधियों ने कथित तौर पर 4 लाख सत्यम कुमार को सौंपे, टीम ने मौके पर ही उन्हें पकड़ लिया. CBI का कहना है कि रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है.

इस कार्रवाई में CBI ने कंपनी के दो प्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने कंपनी, उसके निदेशक और रेलवे के कुछ अज्ञात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. मामले की जांच सीबीआई, एसीबी कोलकाता के एएसपी तरुण कुमार सिन्हा को सौंपी गई है.

हावड़ा स्टेशन पर गिरफ्तारी के बाद मामला वहीं नहीं रुका. CBI की टीमें पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में आरोपियों के ठिकानों पर पहुंचीं. तलाशी के दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल सबूत और अन्य सामग्री जब्त किए जाने का दावा किया गया है. इस मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने भी पुष्टि की है. हालांकि ज्यादा जानकारी देने से परहेज किया है. उन्होंने कहा है कि सीबीआई के द्वारा जितना मामला दर्ज किया गया है, उनके पास उतनी ही जानकारी है. 

CBI ने अपने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि पश्चिम बंगाल में कई वर्षों बाद रिश्वतखोरी के मामले में यह ट्रैप कार्रवाई है. एजेंसी ने कहा कि यह अभियान भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और भ्रष्ट लोकसेवकों व निजी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है. इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 July 2026
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुयन ने शनिवार को कहा कि भारत में अलग-अलग विचारों के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है.उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए…
 26 July 2026
हावड़ा रेलवे स्टेशन... एक मुलाकात तय थी. बाहर से देखने पर सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन स्टेशन पर पहले से CBI की टीम मौजूद थी. जैसे ही एक…
 26 July 2026
धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद गोवा के पणजी मैदान में कुछ लोग जश्न मना रहे थे। इस दौरान एक युवक ने हाथों…
 26 July 2026
शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा आंदोलन समाप्त…
 26 July 2026
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ एक महीने के ज़्यादा समय से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा था.…
 25 July 2026
भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि भारत चीन की संप्रभुता का उल्लंघन करता है। इसके उलट विदेश मंत्रालय ने कहा कि…
 25 July 2026
मुंबई, 24 जुलाई, 2026: जब किसी बैंक की जमा राशि बढ़ती है, लोन का दायरा लगातार बढ़ता है और ग्राहकों का भरोसा मजबूत होता है, तो इसका सीधा फायदा बैंक…
 25 July 2026
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे छात्रों के विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा…
 25 July 2026
जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने संसद मार्ग और आसपास के इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है. सड़क पर लोहे की शीट्स…
Advt.