'भारत दिखाए जिगरा', ट्रंप के 100% टैरिफ पर बरसे प्रोफेसर मुक्तदर खान, अमेरिकी राजदूत पर पाबंदी लगाने की सलाह
Updated on
20-09-2026 06:09 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट-2026' पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया है। अब अगर भारत रूस से तेल का आयात जारी रखता है तो इस कानून के तहत डोनाल्ड ट्रंप भारत से होने वाले आयात पर 100% तक टैरिफ लगा सकते हैं। इसलिए भारत के निर्यात लक्ष्यों और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से इस कानून का बहुत महत्व है। टैरिफ को लेकर भारत सरकार की चिंताओं पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। हालांकि भारत की तरफ से जारी बयान में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर टैरिफ लगाया जाता है तो इससे द्विपक्षीय संबंध खराब होंगे।
और समृद्धि बनाए रखने का एक असरदार जरिया हैं।'
यह घटनाक्रम भारत के लिए अहम है क्योंकि भारत अपनी कच्चे तेल की 88% से ज्यादा जरूरतें इंपोर्ट से पूरी करता है और अभी रूस से ही इसका लगभग आधा हिस्सा आता है। कमोडिटी मार्केट एनालिटिक्स फर्म 'केप्लर के वेसल ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक भारत ने अगस्त में रूस से हर दिन 2.08 मिलियन बैरल (bpd) तेल खरीदा जो देश के कुल तेल इंपोर्ट का 45% था। इससे पहले के दो महीनों में यह हिस्सेदारी 50% से भी ज्यादा थी।
भारतीय मूल के अमेरिकी प्रोफेसर मुक्तदर खान ने अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए जाने वाले इस संभावित टैरिफ को 'धोखेबाजी' करार दिया है। उन्होंने पाकिस्तानी एनालिस्ट कमर चीमा के साथ बात करते हुए कहा 'भारत ने ब्रिक्स में अमेरिका का साथ दिया था। ईरान पर हमले में अमेरिका का नाम नहीं आने दिया। लेकिन इसके बाद भी भारतीय आयात पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की बात की जा रही है।' उन्होंने आगे कहा 'ब्रिक्स में जो ईरान पर प्रतिबंध की आलोचना की गई है उसमें भी भारत ने अमेरिका का बचाव किया है।'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट-2026' पर हस्ताक्षर करके इसे कानून बना दिया है। अब अगर भारत रूस से तेल का आयात जारी…
इस साल जनवरी महीने में पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थित क्रिप्टोकरेंसी कंपनी वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल की एक सहयोगी कंपनी के साथ एमओयू पर दस्तख़त किए थे.वर्ल्ड लिबर्टी फाइनैंशियल…
अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा पर एक समझौते की घोषणा की है.इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर क़ब्ज़ा करने की धमकी दी थी. इस समझौते…
सऊदी अरब ने मंगलवार को मक्का और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर जेद्दाह समेत कई इलाकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किए.ईरान समर्थित हूती लड़ाकों के एक हफ़्तों से…
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…