Select Date:

'मेरी नीतियों के केंद्र में देश के युवा', बोले PM मोदी

Updated on 23-10-2026 06:25 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि मेरे प्रयासों और नीतियों के केंद्र में देश के युवा ही हैं. मुझे खुशी है कि चिन्मय अमृत महोत्सव में भी युवाओं ने बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं.

उन्होंने कहा कि हमारा ज्ञान और बोध अमर है. इसी बोध के कारण भारत भी हजारों वर्षों से अमर बना हुआ है. क्योंकि भारत शब्द का अर्थ ही है जो ज्ञान और प्रकाश के अनुसंधान में लगा हो.

PM मोदी ने कहा, 'जब देश की आजादी के 75 वर्ष का अवसर आया तब मेरे मन में विचार आया था कि हमें इस अवसर को भारत का प्रेरणा मंच तो बनाना ही है, हमें भारत के स्वरुप को भी जीवंत करना है जो अमृत विचारों को जीना जानता है.'

PM मोदी ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि चिन्मय मिशन के 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थान लाखों बच्चों का भविष्य निर्माण कर रहे हैं. उन्हें आधुनिक शिक्षा भी मिल रही है और वे भारतीय संस्कारों को भी आत्मसात कर रहे हैं. हमारी शिक्षा व्यवस्था नए भारत के हिसाब से हो इसके लिए हम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए हैं. इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा में शिक्षा, आधुनिक विज्ञान और नई तकनीक को महत्व दिया गया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 October 2026
राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में नागौर जिले के बरण गांव का सरपंच चुनाव राजनीतिक और पारिवारिक चर्चाओं का केंद्र बन गया है. यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो…
 25 October 2026
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक और हमले की चेतावनी का जवाब दिया है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार ने अमेरिका के फ़्लोरिडा में कहा कि अमेरिका ईरान के…
 24 October 2026
उत्तराखंड में प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी की स्टेज पर ही तीखी आलोचना करने वाले मंत्री सुबोध उनियाल का एक बार फिर इस पूरे विवाद पर बयान सामने आया है। इस…
 24 October 2026
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर है। अनंत सिंह को JDU से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके…
 24 October 2026
मूसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते तीन इमली से पिपल्याहाना के बीच यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर सुबह 6 से…
 24 October 2026
वैश्विक शेयर बाज़ारों में बिकवाली और कच्चे तेल की क़ीमत 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँचने के बीच 23 अक्टूबर को सोने और चांदी की क़ीमतों पर दबाव बना रहा.घरेलू…
 24 October 2026
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक ऐसा ट्रक पहुंचा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. ट्रक में 308 पहिए लगे थे और उस पर करीब 200 टन वजन की…
 23 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कांग्रेस को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं ये नैरेटिव क्यों बनाया जा रहा है कि…
 23 October 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि मेरे प्रयासों और नीतियों के केंद्र…
Advt.