दलेर मेहंदी की आलोचना करने वाले मंत्री का फिर आया नया बयान, कहा- "किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता कि उसका स्वास्थ्य खराब है"
Updated on
24-10-2026 10:24 PM
उत्तराखंड में प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी की स्टेज पर ही तीखी आलोचना करने वाले मंत्री सुबोध उनियाल का एक बार फिर इस पूरे विवाद पर बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने कहा है कि किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता है कि उसका स्वास्थ्य खराब है। मीडिया से बात करते समय, जब मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी प्रकरण पर सवाल किए गए, उस वक्त उन्होंने ये बयान दिया। हालांकि उन्होंने इस दौरान दलेर को बड़ा कलाकार बताया और कहा कि अगर वह बड़े कलाकार नहीं होते तो उन्हें तो 36 लाख का ऑफर क्यों दिया जाता!
मंत्री सुबोध उनियाल ने और क्या कहा?
मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी प्रकरण पर कहा, "इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना। देखिए हमने तो शुरुआत भी नहीं की थी। अगर वो बड़े कलाकार ना होते तो उनको बुलाया क्यों जाता? बड़े कलाकार ना होते तो 36 लाख का ऑफर क्यों दिया, उनकी बात स्वीकार की जाती? बड़े कलाकार थे।"
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, "अगर स्वास्थ खराब है तो दो बातें हैं। मना भी किया जा सकता था और मंच पर जनता को भी कहा जा सकता था। मुझे भी बताया जा सकता था कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, मेरी तबीयत ठीक नहीं है क्योंकि ये कहीं चेहरे पर तो लिखा नहीं होता है कि किसी का स्वास्थ्य खराब है।"
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से दलेर मेहंदी प्रकरण लगातार चर्चा में बना हुआ है।
मीका सिंह ने हाल ही में की थी मंत्री सुबोध उनियाल से माफी की मांग
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गायक मीका सिंह ने कहा, “यह 100 प्रतिशत उनकी गलती है, और वे जानते हैं कि उन्हें इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए। शायद वे सीधे इसका सामना नहीं करना चाहते और चाहते हैं कि मामला और बढ़े। मैं फिर भी सुबोध जी से यही कहूंगा कि अगर उनसे कोई गलती हुई है, तो उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि उन्हें सबके सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। वे दलेर जी से बात कर सकते हैं और कह सकते हैं, "भाई, मुझसे गलती हो गई। ऐसा हो जाता है।"
मूसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते तीन इमली से पिपल्याहाना के बीच यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर सुबह 6 से…
वैश्विक शेयर बाज़ारों में बिकवाली और कच्चे तेल की क़ीमत 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँचने के बीच 23 अक्टूबर को सोने और चांदी की क़ीमतों पर दबाव बना रहा.घरेलू…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कांग्रेस को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं ये नैरेटिव क्यों बनाया जा रहा है कि…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि मेरे प्रयासों और नीतियों के केंद्र…
सऊदी अरब में एक महिला समेत दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सज़ा दिए जाने की ख़बर पर बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया हुई है.इस बीच, वहां काम करने वाली बांग्लादेशी…
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026’नई दिल्ली/अंबिकापुर। जनहित, सामाजिक सरोकारों और आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता एवं आरटीआई…