राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
Updated on
23-10-2026 09:42 PM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कांग्रेस को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं ये नैरेटिव क्यों बनाया जा रहा है कि अपोजिशन CJP से लड़ रहा है, CJP अपोजिशन से लड़ रही है. ऐसा नहीं है. अपोजिशन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रहा है. CJP भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ रही है. हम एक अलग प्रेशर ग्रुप है. CJP एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप है. रेड माइक से बात करते हुए दीपके ने कहा कि अगर सीजेपी किसी एक पॉलिटिकल पार्टी के साथ अलाइन हो जाता है तो उन 25 मिलियन युवाओं का क्या जिन्होंने हमें फॉलो किया? उन्होंने हमें फॉलो इसलिए किया है, क्योंकि हम लोग इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप है. ये लोग किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के साथ अलाइन नहीं होना चाहते हैं. हालांकि, अगर कोई कारण सही होगा तो हम लोग पॉलिटिकल पार्टी के साथ हमारा सपोर्ट एक्सटेंड करेंगे, जो हमने किया भी जब राहुल गांधी को डिटेन किया गया था.
जनता को जवाब देना पड़ेगा-अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि इस देश के युवाओं का सबसे बड़ा कंसर्न ही ये रहा है कि हम एक पॉलिटिकल पार्टीज की तरह काम न करें. हमारा जो मेन प्रायोरिटी है वो है कि ज हमें फॉलो कर रहे हैं उन्हें लगना चाहिए कि हमलोग एक इंडिपेंडेंट प्रेशर ग्रुप हैं.
सीजेपी नेता ने कहा, ''हम आज अगर कांग्रेस के साथ खड़े हो जाते, आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हो जाते, शिवसेना के साथ खड़े हो जाते तो कल को सरकार किसी और की आ जाती है तो यही लोग हमें बोलेंगे तुम इनके साथ खड़े थे. तुम कैसे इनके साथ खड़े थे? देखो आज ये लोग क्या कर रहे हैं सरकार में आकर? तो जवाब तो देना पड़ेगा.''
उन्होंने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दबाने की कोशिश हो रही है. हम अपनी रणनीति बदलेंगे.
मूसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते तीन इमली से पिपल्याहाना के बीच यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर सुबह 6 से…
वैश्विक शेयर बाज़ारों में बिकवाली और कच्चे तेल की क़ीमत 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँचने के बीच 23 अक्टूबर को सोने और चांदी की क़ीमतों पर दबाव बना रहा.घरेलू…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कांग्रेस को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं ये नैरेटिव क्यों बनाया जा रहा है कि…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि मेरे प्रयासों और नीतियों के केंद्र…
सऊदी अरब में एक महिला समेत दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सज़ा दिए जाने की ख़बर पर बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया हुई है.इस बीच, वहां काम करने वाली बांग्लादेशी…
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026’नई दिल्ली/अंबिकापुर। जनहित, सामाजिक सरोकारों और आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता एवं आरटीआई…