Select Date:

6 महीने का सफर, 308 पहिए और 200 टन वजन... बेल्जियम से लखीमपुर पहुंची मशीन का असली काम क्या है?

Updated on 24-10-2026 02:54 PM
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक ऐसा ट्रक पहुंचा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. ट्रक में 308 पहिए लगे थे और उस पर करीब 200 टन वजन की एक विशाल मशीन रखी थी. मशीन बेल्जियम से भारत आई है. पहले इसे समुद्र के रास्ते ओडिशा के पोर्ट तक लाया गया, फिर वहां से सड़क के रास्ते लखीमपुर पहुंचाया गया.

इस मशीन के सफर की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई थी. अब इसे लखीमपुर के कुंभी में लगने वाले एक बड़े बायोप्लास्टिक प्लांट में लगाया जाएगा. आखिर इस मशीन में ऐसा क्या खास है? इसे इतनी दूर से क्यों मंगाया गया? और इसका गन्ने से प्लास्टिक बनाने से क्या कनेक्शन है? लखीमपुर खीरी में 308 पहियों वाले ट्रक पर पहुंची मशीन कोई सामान्य मशीन नहीं है. इसे बेल्जियम से भारत लाया गया है और अब कुंभी में लगने वाले बायोप्लास्टिक प्लांट में इंस्टाल किया जाना है. 

इस मशीन की मदद से गन्ने से ऐसा मटेरियल बनाने की प्लानिंग है, जिससे प्लास्टिक जैसे कई प्रोडक्ट तैयार किए जा सकेंगे. यानी जिस गन्ने को हम अब तक मुख्य रूप से चीनी से जोड़कर देखते आए हैं, उसी से प्लास्टिक बनाने की कोशिश होने जा रही है. कैसे? आइए, समझते हैं.

हम सब जानते हैं कि गन्ने से चीनी बनती है. लेकिन गन्ने का इस्तेमाल सिर्फ चीनी बनाने तक सीमित नहीं है. गन्ने में मौजूद शर्करा की मदद से एक खास तरह का मटेरियल भी बनाया जा सकता है, जिसे PLA कहते हैं. इसका पूरा नाम पॉलीलैक्टिक एसिड है. PLA एक तरह का बायोप्लास्टिक है. इसका इस्तेमाल कुछ तरह की पैकेजिंग, कटलरी और कपड़े के फाइबर जैसे उत्पाद बनाने में किया जा सकता है.

200 टन की मशीन आखिर करेगी क्या?

लखीमपुर पहुंची मशीन का नाम साइक्लाइजेशन रिएक्टर है. नाम थोड़ा मुश्किल है, लेकिन इसका काम आसान तरीके से समझा जा सकता है. जैसे किसी रसोई में अलग-अलग चीजों को सही तापमान और तरीके से पकाकर एक नई चीज बनाई जाती है, वैसे ही फैक्ट्री में कुछ पदार्थों को खास परिस्थितियों में मिलाकर और रासायनिक प्रक्रिया से गुजारकर नया मटेरियल तैयार किया जाता है.

इस मशीन का वजन करीब 200 टन है. इतनी भारी मशीन को सामान्य ट्रक पर लाना संभव नहीं था. इसलिए इसे ले जाने के लिए करीब 308 पहियों वाले विशाल ट्रांसपोर्टर का इस्तेमाल किया गया. मशीन पहले बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा के पोर्ट तक पहुंची. इसके बाद सड़क के रास्ते इसे लखीमपुर लाया गया. इतनी भारी मशीन को सड़क पर ले जाने के लिए विशेष ट्रांसपोर्टर और जरूरी सुरक्षा इंतजामों की जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि इसे लेकर चलने वाला ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
उत्तराखंड में प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी की स्टेज पर ही तीखी आलोचना करने वाले मंत्री सुबोध उनियाल का एक बार फिर इस पूरे विवाद पर बयान सामने आया है। इस…
 24 October 2026
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर है। अनंत सिंह को JDU से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके…
 24 October 2026
मूसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते तीन इमली से पिपल्याहाना के बीच यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर सुबह 6 से…
 24 October 2026
वैश्विक शेयर बाज़ारों में बिकवाली और कच्चे तेल की क़ीमत 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँचने के बीच 23 अक्टूबर को सोने और चांदी की क़ीमतों पर दबाव बना रहा.घरेलू…
 24 October 2026
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक ऐसा ट्रक पहुंचा, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. ट्रक में 308 पहिए लगे थे और उस पर करीब 200 टन वजन की…
 23 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कांग्रेस को लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं ये नैरेटिव क्यों बनाया जा रहा है कि…
 23 October 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान PM मोदी ने कहा कि मेरे प्रयासों और नीतियों के केंद्र…
 23 October 2026
सऊदी अरब में एक महिला समेत दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सज़ा दिए जाने की ख़बर पर बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया हुई है.इस बीच, वहां काम करने वाली बांग्लादेशी…
 23 October 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026’नई दिल्ली/अंबिकापुर। जनहित, सामाजिक सरोकारों और आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता एवं आरटीआई…
Advt.