9.5 करोड़ का इंजेक्शन! AIIMS की फाइलों में अटका 3 साल की अनिका शर्मा का इलाज, हाईकोर्ट सख्त
Updated on
17-07-2026 11:30 PM
इंदौर की तीन वर्षीय अनिका शर्मा के लिए समय लगातार भारी पड़ता जा रहा है. स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इस मासूम का इलाज अब भी शुरू नहीं हो पाया है. जबकि परिवार, समाज और संस्थाओं की मदद से उपचार के लिए अधिकांश राशि जुटाई जा चुकी है. इसके बावजूद प्रशासनिक और प्रक्रियागत देरी बच्ची के इलाज की सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है.
दरअसल, इसी मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए दिल्ली एम्स की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताई. अदालत ने पाया कि बार-बार अवसर दिए जाने के बावजूद एम्स की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया.
इस पर अदालत ने साफ निर्देश दिए कि हर हाल में 23 जुलाई 2026 तक जवाब पेश किया जाए. मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी.
याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि इलाज के लिए अब केवल सीमित राशि की जरूरत है, लेकिन एम्स की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से जीवनरक्षक इंजेक्शन की खरीद अटकी हुई है.
एक ओर केंद्र सरकार से स्वीकृत सहायता की प्रक्रिया लंबित है, तो दूसरी ओर क्राउडफंडिंग से जुटाई गई राशि भी इनवॉइस के अभाव में जारी नहीं हो पा रही है.
इंदौर की तीन वर्षीय अनिका शर्मा के लिए समय लगातार भारी पड़ता जा रहा है. स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इस मासूम का इलाज…
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत वाले बोट हादसे के बाद पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. भारतीय दूतावास ने…
राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां रह रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन चुन्नीलाल ने अपने साथ धोखा होने का आरोप लगाया है. कैप्टन चुन्नीलाल…
देशभर में ई20 फ्यूल, यानी पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने का मामला हर दिन नए मोड़ ले रहा है। देशभर की जनता माइलेज ड्रॉप होने और परफॉर्मेंस प्रभावित होने…
ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि अमेरिका के ताज़ा हवाई हमलों में चाबहार पोर्ट (बंदरगाह) के मेरीटाइम ट्रैफ़िक कंट्रोल टॉवर (समुद्री यातायात नियंत्रण टॉवर) को नुक़सान हुआ है.बीबीसी फ़ारसी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी यात्रा के दौरान यूरेनियम आपूर्ति से जुड़ा एक अहम समझौता किया है.इससे भारत को ऐसा ईंधन स्रोत मिलेगा, जो उसकी परमाणु…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है।इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को…
मेलबर्न की धरती पर एक बार फिर ‘मोदी-मोदी’ के नारों की गूंज सुनाई दी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के…
राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक हादसे की खबर सामने आई है. रोहिणी सेक्टर 16 में एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते…