IPL 2026 बना ‘वर्ल्ड कप का ट्रायल ग्राउंड’, 20 खिलाड़ियों पर सेलेक्टर्स की पैनी नजर
Updated on
20-03-2026 08:37 PM
BCCI ने ODI World Cup 2027 की तैयारियों के तहत Indian Premier League 2026 को चयन का अहम आधार बना दिया है. करीब 20 संभावित खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और दबाव में फैसलों पर नजर रखी जाएगी, जबकि टीम में बड़े बदलाव की बजाय ‘कोर ग्रुप’ पर भरोसा कायम रहेगा
वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी से कमर कस ली है. भले यह टूर्नामेंट अभी एक साल दूर हो, लेकिन टीम संयोजन, खिलाड़ियों की भूमिका और फिटनेस को लेकर रणनीति तैयार की जा चुकी है. इस कड़ी में आईपीएल-2026 को चयनकर्ताओं के लिए सबसे अहम ‘परीक्षण मंच’ माना जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार, चयन समिति ने लगभग 20 खिलाड़ियों की एक संभावित सूची तैयार कर ली है, जो 2027 वनडे वर्ल्ड कप की दौड़ में शामिल रहेंगे. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और मैच परिस्थितियों में उनके फैसलों का आकलन IPL के दौरान किया जाएगा. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुआई वाली समिति में एसएस दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा शामिल हैं
बोर्ड की प्लानिंग के तहत हर सेलेक्टर अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले मैचों को स्टेडियम में जाकर देखेंगे, जबकि अन्य मुकाबलों पर टीवी और डाटा एनालिटिक्स के जरिए नजर रखी जाएगी. कोशिश यह है कि हर हफ्ते कम से कम 5 मैचों का विस्तृत फीडबैक तैयार हो. चयन प्रक्रिया इस बार केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस, फील्डिंग, दबाव में प्रदर्शन और मैच की परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता को भी बराबर महत्व दिया जाएगा.
चयन समिति का फोकस नए खिलाड़ियों की तलाश पर नहीं है. बोर्ड का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम में बार-बार बदलाव नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए इस बार प्राथमिकता उन खिलाड़ियों को दी जा रही है, जो पहले से वनडे प्रारूप में भारत की योजनाओं का हिस्सा हैं. IPL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नए खिलाड़ियों को तत्काल वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की संभावना कम मानी जा रही है
तेज गेंदबाजी आक्रमण की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या वनडे टीम के कोर ग्रुप में शामिल हैं. इन खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. वहीं चोट के कारण बाहर चल रहे हर्षित राणा की वापसी में अभी समय लग सकता है, जिससे उनकी स्थिति अनिश्चित बनी हुई है.
इस बीच, चयन समिति प्रमुख अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर उठ रही अटकलों को भी बोर्ड ने खारिज किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अगरकर का मौजूदा कार्यकाल सितंबर तक है और इसके बाद ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे. बोर्ड के नियमों के तहत एक चयनकर्ता अधिकतम 4 वर्ष तक अपने पद पर रह सकता है, ऐसे में उन्हें औपचारिक रूप से विस्तार मांगने की आवश्यकता नहीं है.
उधर, जून में मुल्लांपुर में होने वाले भारत vs अफगानिस्तान टेस्ट-2026 को लेकर भी बोर्ड ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि टीम किसी तरह का प्रयोग नहीं करेगी. भले ही यह मुकाबला WTA (World Test Championship) का हिस्सा नहीं है, लेकिन चयनकर्ता इसे हल्के में लेने के पक्ष में नहीं हैं.
सूत्रों के मुताबिक, इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम उतारेगा. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे प्रमुख गेंदबाज भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं, बशर्ते वे IPL के दौरान पूरी तरह फिट रहें. चयनकर्ताओं का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में स्थान अर्जित करना ‘प्रयोग’ का विषय नहीं है और इसके लिए खिलाड़ियों को निरंतर प्रदर्शन करना होता है.
BCCI ने ODI World Cup 2027 की तैयारियों के तहत Indian Premier League 2026 को चयन का अहम आधार बना दिया है. करीब 20 संभावित खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और…
लंदन में द हंड्रेड (The Hundred 2026) की पहली पुरुष खिलाड़ियों की नीलामी के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को काव्या मारन…
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद…
बीते 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का जो टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हुआ, उसे सालों साल याद रखा जाएगा। दोनों पारी मिलाकर…
T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (5 मार्च) को हैरी ब्रूक की…
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में जाने के लिए एक पड़ाव…
सोमवार को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वेस्ट इंडीज़ की धुआंधार बैटिंग का गवाह बना.छक्कों और चौकों की बारिश ने मैदान में मौजूद दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया.दर्शकों…