सोमवार को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वेस्ट इंडीज़ की धुआंधार बैटिंग का गवाह बना.
छक्कों और चौकों की बारिश ने मैदान में मौजूद दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया.दर्शकों में भारतीय क्रिकेट प्रेमी भी थे जो वेस्ट इंडीज़ की बल्लेबाज़ी का ख़ूब लुत्फ़ ले रहे थे लेकिन शायद उन्हें ये इल्म नहीं था कि वेस्ट इंडीज़ का हर चौका और छक्का टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की आगे की राह बेहद मुश्किल कर रहा है.वेस्ट इंडीज़ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुक़सान पर 254 रन बना डाले, जो टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.इससे पहले श्रीलंका ने 2007 में केन्या के ख़िलाफ़ 6 विकेट पर 260 रन बनाए थेवेस्ट इंडीज़ को मिली 107 रनों की विशाल जीत और इसने भारत के लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचने का रास्ता बेहद मुश्किल कर दिया है.सुपर-8 स्टेज में ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज़ की टीमें हैं.चारों ने एक-एक मैच खेला है. जहां वेस्ट इंडीज़ और दक्षिण अफ़्रीका को जीत हासिल हुई है, वहीं भारत और ज़िम्बाब्वे को हार का सामना करना पड़ा है.