वेस्टइंडीज से आखिरी मैच, सेमीफाइनल में जाने के लिए इंडिया को क्या करना पड़ेगा
Updated on
27-02-2026 01:47 PM
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में जाने के लिए एक पड़ाव और पार कर लिया है। भारत ने अहम मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ (IND vs ZIM) बड़ी जीत दर्ज की, जिसके साथ ही भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें फिर मजबूत हो चुकी हैं। अब भारत का अंतिम सुपर 8 (Super 8) मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ (India vs West Indies) के खिलाफ होने वाला है। इस मैच में दोनों टीमें सेमीफाइनल की दावेदारी में होंगी। अब सेमीफाइनल में जाने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को क्या करना होगा।
एक पड़ाव पार, अब भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या करना पड़ेगा
टीम इंडिया ने चेन्नई में खेले गए भारत-जिम्बाब्वे मुकाबले के दौरान वो सब कुछ किया जो उसको सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए करना था। अब उसकी आखिरी उम्मीदें अंतिम सुपर 8 मैच पर टिकी हैं जहां उसके सामने वेस्टइंडीज की टीम होगी। आइए जानते हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ जब भारतीय टीम उतरेगी तो उसको सेमीफाइनल में जाने के लिए क्या कुछ करना होगा।
भारत और जिम्बाब्वे के मैच में क्या कुछ हुआ
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 चरण के मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए मैदान पर थीं। रिंकू सिंह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। संजू सैमसन की ओपनर के रूप में टीम में एंट्री हुई।
आखिरकार गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला
टीम इंडिया इस बार बदली हुई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरी। अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए। संजू 15 गेंदों में 24 रनों की तेज पारी खेलने के बाद आउट हो गए, लेकिन इस बार सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर थीं जिनका बल्ला पूरा टूर्नामेंट शांत रहा था। अभिषेक ने इस बार कमाल किया और लय में लौटते हुए 30 गेंदों में 55 रनों की पारी खेल डाली। उन्होंने 4 छक्के और उतने ही चौके लगाए। ईशान किशन ने भी तीसरे नंबर पर उतरकर उनका अच्छा साथ दिया और 24 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। ईशान के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी 13 गेंदों में 33 रनों की तेज पारी से 14.5 ओवर में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 172 रन तक पहुंचा दिया।
अंतिम ओवरों में पांड्या और तिलक का तूफान आया
भारत बड़ा स्कोर बनाने की तलाश में था। अंतिम ओवरों में पिच पर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। आखिरी के 5 ओवरों में इन दोनों बल्लेबाजों ऐसी बल्लेबाजी की जिसने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 84 रनों की पार्टनरशिप हुई। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में नाबाद 50 रन और तिलक वर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों नाबाद 44 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोते हुए 256 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। ये इस टी20 विश्व कप में किसी भी टीम का सर्वाधिक स्कोर और टूर्नामेंट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्कोर (श्रीलंका के 260 रन) से सिर्फ 4 रन पीछे रहा।
जिम्बाब्वे हारी लेकिन ब्रायन बेनेट ने कमाल कर दिया
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने पहला विकेट 44 रन पर गंवाया और उसके बाद बीच-बीच में उनके विकेट गिरते रहे, लेकिन टूर्नामेंट में उनके लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले ब्रायन बेनेट टिके हुए थे और लगातार रनों की गति बढ़ाते जा रहे थे। बेनेट के दम पर ही जिम्बाब्वे ने हारने से पहले 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बना दिए। बेनेट अपने शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने सिर्फ 59 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली, वो पहली गेंद से अंतिम गेंद तक नॉटआउट रहे। बेनेट ने इस दौरान 6 छक्के और 8 चौके लगाए। भारत ने ये मैच 72 रन से जीता।
सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए, कौन रहा प्लेयर ऑफ द मैच
टीम इंडिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा वरुण, अक्षर और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिया। हालांकि शिवम दुबे ने सिर्फ 2 ओवर में रिकॉर्ड 46 रन लुटा दिए। हार्दिक पांड्या को अंतिम ओवरों में उनकी तेज अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
बीते 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का जो टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हुआ, उसे सालों साल याद रखा जाएगा। दोनों पारी मिलाकर…
T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (5 मार्च) को हैरी ब्रूक की…
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में जाने के लिए एक पड़ाव…
सोमवार को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वेस्ट इंडीज़ की धुआंधार बैटिंग का गवाह बना.छक्कों और चौकों की बारिश ने मैदान में मौजूद दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया.दर्शकों…
भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमर यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने चारों ग्रुप मुकाबले जीते और…
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक डिजिटल और प्रसारण पार्टनर जिओस्टार…