दक्षिण अफ़्रीका से मिली हार ने क्या भारत की सेमीफ़ाइनल की राह मुश्किल कर दी है
Updated on
23-02-2026 02:35 PM
10 नवंबर 2022, ये वो तारीख़ थी, जब रविवार से पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हार का मुँह देखना पड़ा था.
इसके बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैचों में जीत दर्ज की.
इस दौरान टीम इंडिया ने 2024 में 17 साल के लंबे इंतज़ार के बाद टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था.
लेकिन 22 फ़रवरी को दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ टीम इंडिया ने इतना ख़राब खेल दिखाया कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के हिसाब से उसके हिस्से सबसे बड़ी हार आई.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर-8 के तीसरे मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 188 रन का लक्ष्य रखा था.लेकिन होम ग्राउंड पर क़रीब 90 हज़ार दर्शकों के सामने टीम इंडिया 18.5 ओवर्स में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और उसके हिस्से 76 रन से हार आई.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम तो बल्लेबाज़ी करते हुए पावरप्ले में ही मुक़ाबले से बाहर हो गई थी.
इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को 50 रन से ज़्यादा के अंतर के कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा था.भारतीय टीम ने भले ही ग्रुप स्टेज के सभी चारों मुक़ाबले जीते, लेकिन अब इस हार ने टीम इंडिया की कई कमियों को ना सिर्फ उजागर कर दिया है बल्कि वो आईना भी दिखाया है जिससे मालूम चलता है फ़ेवरेट के टैग के बावजूद टूर्नामेंट में उसके लिए आगे का सफ़र आसान नहीं होना वाला है.
बीते 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का जो टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हुआ, उसे सालों साल याद रखा जाएगा। दोनों पारी मिलाकर…
T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (5 मार्च) को हैरी ब्रूक की…
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में जाने के लिए एक पड़ाव…
सोमवार को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वेस्ट इंडीज़ की धुआंधार बैटिंग का गवाह बना.छक्कों और चौकों की बारिश ने मैदान में मौजूद दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया.दर्शकों…
भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमर यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने चारों ग्रुप मुकाबले जीते और…
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले ने व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक डिजिटल और प्रसारण पार्टनर जिओस्टार…