Select Date:

वानखेड़े में बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा आज फुल मैच? जानें मुंबई के मौसम का हाल

Updated on 05-03-2026 12:46 PM

T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (5 मार्च) को हैरी ब्रूक की इंग्लैंड टीम से भिड़ेगी. दोनों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. भारत ने अपना पहला मुकाबला यही अमेर‍िका के ख‍िलाफ खेला था. 

टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन सुपर 8 के आखिरी राउंड में दोनों टीमों ने अच्छी लय पकड़ ली. भारतीय टीम ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार झेली थी, लेकिन उसके बाद टीम ने दमदार वापसी की.

अब टीम इंडिया की नजर इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी. फाइनल में न्यूजीलैंड पहले ही पहुंच चुका है, जिसने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 व‍िकेट से हराया.

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में आमना-सामना

T20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह लगातार तीसरी बार होगा जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में भिड़ेंगे. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था

इसके बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने गयाना में इंग्लैंड को हराकर उस हार का बदला लिया और आगे चलकर खिताब भी अपने नाम किया अब 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबले की रोमांचकता और बढ़ गई है.

मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?

सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि मौसम साथ देगा या नहीं. मुंबई के मौसम की बात करें तो गुरुवार को आसमान साफ रहने की संभावना है. शहर में क्रिकेट खेलने के लिए हालात काफी अच्छे माने जा रहे हैं.  


मौसम पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 27 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी का स्तर 60 फीसदी से ज्यादा रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैन्स को पूरा मैच देखने को मिल सकता है और बारिश के कारण किसी तरह की बाधा की उम्मीद नहीं है. वहीं जब मैच जब शाम 7 बजे शुरू होगा तो तापमान 33 ड‍िग्री, 8 बजे 32 ड‍िग्री, और रात 9 बजे के करीब 30 ड‍िग्री रहेगा. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बीते 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड का जो टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच हुआ, उसे सालों साल याद रखा जाएगा। दोनों पारी मिलाकर…
 05 March 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल क्रिकेट फैन्स के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम गुरुवार (5 मार्च) को हैरी ब्रूक की…
 27 February 2026
भारतीय टीम की सलामी जोड़ी इस टी20 विश्व कप 2026 में जूझ रही थी। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने 4 पारियों में ओपनिंग की और सिर्फ 9 रन जोड़…
 27 February 2026
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में जाने के लिए एक पड़ाव…
 24 February 2026
सोमवार को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वेस्ट इंडीज़ की धुआंधार बैटिंग का गवाह बना.छक्कों और चौकों की बारिश ने मैदान में मौजूद दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया.दर्शकों…
 23 February 2026
10 नवंबर 2022, ये वो तारीख़ थी, जब रविवार से पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हार का मुँह देखना पड़ा था.इसके बाद टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप…
 21 February 2026
भारतीय टीम ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यकुमर यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने चारों ग्रुप मुकाबले जीते और…
 20 February 2026
भारत और पाकिस्‍तान के बीच 15 फरवरी 2026 को खेले गए मुकाबले ने व्‍यूअरशिप का रिकॉर्ड बना दिया है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के आधिकारिक डिजिटल और प्रसारण पार्टनर जिओस्‍टार…
 19 February 2026
कहा जाता है कि 1936 के बर्लिन ओलंपिक के बाद जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर ने भारतीय हॉकी टीम के जादूगर मेजर ध्यानचंद को अपने देश में उच्च पद और…
Advt.