Select Date:

IPL: गेंद वही, अंजाम नया... मेरठ के समीर रिजवी ने T20 का मतलब ही बदल दिया

Updated on 05-04-2026 03:10 PM
क्रिकेट की पारंपरिक समझ में 'शॉर्ट और वाइड' हमेशा से एक ही संकेत देता रहा है- गलती. ऐसी गेंद, जो नियंत्रण खोने का परिणाम हो और जिसे बल्लेबाज आसानी से सजा दे सके. लेकिन टी20 क्रिकेट ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. अब हर गेंद अपने आप में न तो अच्छी होती है, न बुरी- उसकी असली पहचान बल्लेबाज तय करता है.
आईपीएल-2026 में शनिवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबले में एक दिलचस्प पल आया, जिसने इस बदलाव को साफ कर दिया. जब कॉर्बिन बॉश ने समीर रिजवी को शॉर्ट और वाइड गेंद डाली, तो पहली नजर में यह एक आम टी20 डिलीवरी लग सकती थी. लेकिन इसके पीछे सोच थी. ऑफ साइड की बाउंड्री लंबी थी, फील्डिंग सेट थी और मकसद साफ- रिजवी को स्ट्राइक से हटाकर नए बल्लेबाज डेविड मिलर को सामने लाना.

गेंद न तो बहुत खराब थी, न ही आदर्श. लेकिन मेरठ के रिजवी ने उसे जिस तरह खेला, उसने उसे पूरी तरह 'खराब गेंद' में बदल दिया.

यहीं से कहानी शुरू होती है उस नए रिजवी की, जिसे अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में नहीं, बल्कि एक ‘सिचुएशन प्लेयर’ के तौर पर देख रही है. टीम मैनेजमेंट का भरोसा अब इतना बढ़ चुका है कि रिजवी को किसी भी परिस्थिति में भेजा जा सकता है. चाहे स्कोर 21/2 हो और नई गेंद स्विंग कर रही हो या 7/2 की स्थिति में पिच धीमी पड़ रही हो 

22 साल के रिजवी अब दबाव में टूटने वाले खिलाड़ी नहीं रहे, बल्कि उसे अपने पक्ष में मोड़ने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं.

इस बदलाव की झलक उनके अपने शब्दों में भी मिलती है. 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के बाद उन्होंने कहा, 'तेज गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ी दिक्कत थी, इसलिए पूरे साल उस पर काम किया.' यह साधारण-सी लाइन दरअसल एक लंबे संघर्ष और सुधार की कहानी कहती है.

दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में रिजवी की शुरुआत हमेशा आक्रामक नहीं रही. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ उन्होंने 9 गेंदों तक खाता नहीं खोला. वहीं मुंबई के खिलाफ एक समय उनका स्कोर 17 गेंदों में सिर्फ 11 रन था.

यहां तक सब कुछ सामान्य दिखता है- एक युवा बल्लेबाज, जो संघर्ष कर रहा है. लेकिन असली अंतर इसके बाद सामने आता है.

जैसे ही रिजवी सेट होते हैं, खेल का रुख बदल जाता,

है. उनकी बल्लेबाजी में सबसे बड़ा हथियार है उनकी कलाई- जो कम जगह में, कम समय में, अधिकतम ताकत पैदा करती है. यही वजह है कि उनके शॉट्स में जोर कम और टाइमिंग ज्यादा दिखती है.

मुंबई के खिलाफ उनकी पारी इसका बेहतरीन उदाहरण रही. उन्होंने पॉइंट के ऊपर से शॉट खेलकर फील्ड को तोड़ा, अगली ही गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर हेलिकॉप्टर जैसा प्रहार किया. दीपक चाहर की फुलटॉस को उन्होंने कलाई के दम पर फ्लैट छक्के में बदला, तो शार्दुल ठाकुर की यॉर्कर लेंथ गेंद को बैकफुट से ड्राइव करते हुए गैप निकाला.
इतना ही नहीं, स्लो बाउंसर को भी उन्होंने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से बाउंड्री के पार भेजकर यह दिखा दिया कि अब उनके पास हर तरह की गेंद का जवाब है.

इस पारी की सबसे खास बात सिर्फ शॉट्स नहीं थे, बल्कि उसकी गति थी. 17 गेंदों में 11 रन से शुरू होकर उन्होंने 51 गेंदों में 90 रन बना डाले. यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि मानसिकता का भी था.

दूसरे छोर पर ट्रिस्टन स्टब्स या मिलर जैसे बल्लेबाज मौजूद थे, लेकिन इस साझेदारी में फोकस सिर्फ एक नाम पर रहा- रिजवी.

दरअसल, यह साझेदारी कम और एक बल्लेबाज के ‘कमिंग ऑफ एज’ की कहानी ज्यादा थी.

टी20 क्रिकेट के इस दौर में, जहां हर गेंदबाज नई योजना के साथ आता है, वहां रिजवी जैसे बल्लेबाज यह साबित कर रहे हैं कि खेल का नियंत्रण अब किसके हाथ में है. गेंदबाज योजना बना सकता है, फील्ड सजा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला बल्लेबाज के शॉट में ही छिपा होता है.

... और इस वक्त, समीर रिजवी न सिर्फ शॉट खेल रहे हैं, बल्कि हर गेंद को अपनी कहानी में बदल रहे हैं. हाई-रिस्ट, हाई-रिवॉर्ड- रिजवी का यह नया अंदाज बताता है कि अब वह सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि प्रभाव बन चुके हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
 16 April 2026
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
 14 April 2026
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
 14 April 2026
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी…
 14 April 2026
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
 13 April 2026
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
 13 April 2026
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
 13 April 2026
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…
Advt.