Select Date:

रायपुर स्टेशन के सामने भीषण अग्निकांड, सरकारी शराब दुकान में लगी आग, 4 घंटे धधकी लपटें, होटल कराए गए खाली

Updated on 28-08-2026 10:04 PM
गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार देर रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के भीतर रखी शराब की बोतलें और बीयर का स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के होटल और अन्य प्रतिष्ठानों में मौजूद लोगों को एहतियातन बाहर निकालना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तड़के पांच बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। आग से दुकान में रखा कितना शराब का स्टॉक और अन्य सामान जला है, इसका अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो पाया है। आबकारी विभाग के अधिकारी दुकान का स्टॉक मिलान करने के बाद नुकसान का आंकड़ा सामने लाने की बात कह रहे हैं।
एक बजे उठने लगीं लपटें, मची अफरा-तफरी
बताया गया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे शराब दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रेलवे स्टेशन के सामने का क्षेत्र होने के कारण आसपास होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित होते हैं। आग की तेज लपटों और धुएं को देखते हुए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने के बाद गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी तत्काल बुलाया गया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
चार घंटे बाद बुझी आग, बोतलें फूटकर बिखरीं
फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार पानी और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तड़के पांच बजे आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। आग बुझने के बाद दुकान के अंदर का मंजर देखकर नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता था। कई शराब की बोतलें आग की तपिश से फूट चुकी थीं और दुकान के अंदर शराब तथा कांच के टुकड़े बिखरे हुए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 August 2026
सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर नेटवर्क की समस्या अब शिक्षकों की हाजिरी में बाधा नहीं बनेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्या समीक्षा केंद्र एप को अपग्रेड कर ऑफलाइन…
 28 August 2026
जिले के बीहड़ क्षेत्र से रक्षाबंधन पर भाईचारे और बदलाव की भावुक तस्वीर सामने आई। भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने जिला रिजर्व…
 28 August 2026
गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार देर रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी…
 28 August 2026
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की खदान में सोमवार रात पे-लोडर में आग लगने से मशीन को भारी नुकसान पहुंचा। 70203 नंबर का पे-लोडर शेल पत्थर उठाव के काम में लगाया गया…
 26 August 2026
प्रदेश में आदिवासी अधिकारों और हितों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में…
 26 August 2026
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मुख्य मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने बिहार के…
 26 August 2026
जिले में सेवा शर्तों के तहत कोटवारों को मिली कोटवारी भूमि के विक्रय के मामलों में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले की छह तहसीलों के…
 26 August 2026
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत रवेली इन दिनों बदहाली और बेबसी से जूझ रहा है। गांव की सबसे बड़ी जीवनरेखा माने जाने वाला…
 22 August 2026
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति…
Advt.