लाखों की मशीन एक झटके में खाक, गेवरा खदान में शॉर्ट सर्किट से भड़की भयानक आग
Updated on
28-08-2026 10:02 PM
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की खदान में सोमवार रात पे-लोडर में आग लगने से मशीन को भारी नुकसान पहुंचा। 70203 नंबर का पे-लोडर शेल पत्थर उठाव के काम में लगाया गया था। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर पहुंचे ऑपरेटर ने मशीन स्टार्ट की, इसी दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही विभागीय दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
घटना में करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। सोमवार को सेकंड शिफ्ट में आपरेटर कुंज राम पे-लोडर का काम पूरा करने के बाद मशीन को खड़ा कर चले गया। इसके बाद नाइट शिफ्ट में आपरेटर लालता प्रसाद ड्यूटी पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही पे-लोडर को स्टार्ट किया, मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मशीन के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले ले
घटना के बाद खदान में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। विभागीय दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से इसे आसपास की अन्य मशीनों या खदान के दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोका जा सका। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
हालांकि आग मशीन के किस हिस्से में लगी और इसके पीछे वास्तविक तकनीकी कारण क्या था। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद क्षतिग्रस्त पे-लोडर को एसईसीएल के लक्ष्मण वर्कशाप में खड़ा कर दिया गया है। एसईसीएल प्रबंधन का कहा है कि जांच के बाद ही तकनीकी रिपोर्ट सामने आने के बाद आग लगने की परिस्थितियों और मशीन की वास्तविक स्थिति की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर नेटवर्क की समस्या अब शिक्षकों की हाजिरी में बाधा नहीं बनेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्या समीक्षा केंद्र एप को अपग्रेड कर ऑफलाइन…
जिले के बीहड़ क्षेत्र से रक्षाबंधन पर भाईचारे और बदलाव की भावुक तस्वीर सामने आई। भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने जिला रिजर्व…
गंज थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने संचालित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार देर रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी…
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की खदान में सोमवार रात पे-लोडर में आग लगने से मशीन को भारी नुकसान पहुंचा। 70203 नंबर का पे-लोडर शेल पत्थर उठाव के काम में लगाया गया…
प्रदेश में आदिवासी अधिकारों और हितों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में…
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मुख्य मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने बिहार के…
जिले में सेवा शर्तों के तहत कोटवारों को मिली कोटवारी भूमि के विक्रय के मामलों में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले की छह तहसीलों के…
गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत रवेली इन दिनों बदहाली और बेबसी से जूझ रहा है। गांव की सबसे बड़ी जीवनरेखा माने जाने वाला…
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति…