समस्तीपुर में 'जमुई कांड'... फिर शर्मसार बिहार! चार मनचलों को पुलिस ने दबोचा
Updated on
24-09-2026 12:34 PM
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. यह घटना करीब एक हफ्ते पहले की बताई जा रही है, जो कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित एक बांध के पास हुई थी.
वीडियो वायरल होते ही समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई और मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी. जांच में घटनास्थल की पहचान होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ छह घंटे के भीतर सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़का और लड़की बाइक से बांध पर पहुंचे थे और वहां आपस में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें घेर लिया. लड़के के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह मौके से भाग निकला. लड़के के जाने के बाद आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया.
वायरल वीडियो में लड़की लगातार इसका विरोध करती दिख रही है, लेकिन आरोपी नहीं माने. आरोप है कि युवकों ने लड़की से बार-बार उसका पता पूछा और जब उसने अपने साथ आए युवक को भाई बताया, तब भी उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.
इस पूरे मामले में समस्तीपुर पुलिस ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से खास अपील भी की है. पुलिस ने साफ कहा है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला या उसे मानसिक और सामाजिक नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी पोस्ट या कंटेंट शेयर न करें. पुलिस ने यह भी याद दिलाया कि ऐसा कंटेंट शेयर करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए सभी लोग सावधानी बरतें.
बांग्लादेश ने हिलसा मछली के इंपोर्ट परमिट रद्द कर दिए। वह व्यापार रुक गया जिसके तहत देश के मछली व्यापारियों ने पिछले कुछ महीनों में लगभग 550 टन भारतीय हिलसा…
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों ने कूदकर अपनी जान…
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.…
चुनाव आयोग में मतभेदों को लेकर आई अखबार की रिपोर्ट पर सियासत भड़की हुई है. विपक्ष के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, जेल भेजने और पांच…
तुर्की ने एक बार फिर कश्मीद मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने कश्मीर का ज़िक्र…
बार आपत्ति' दर्ज कराई. रिपोर्ट के अनुसार, 'ये आपत्तियां चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने, खुद को अंधेरे में रखने से लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने और…