Select Date:

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: सीजेपी के प्रदर्शन में बीबीसी के संवाददाताओं ने क्या देखा?

Updated on 11-10-2026 03:22 PM

दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान दिनभर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान चलती रही.

सुबह से ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाक़ों में भारी बैरिकेडिंग थी. बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात थे. सीजेपी ने लोगों को प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर आने की अपील की थी.

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे लोगों को हिरासत में लिया जा रहा था. कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचातानी भी हुई.

प्रदर्शन में शामिल होने मुंबई से दिल्ली आए कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और उनके साथी सौरव दास और आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया गया. वहीं, हिरासत में लिए गए कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस बस का इमरजेंसी गेट खोलकर भागने में कामयाब रहे.

दोपहर में मशहूर अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज भी जंतर-मंतर के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां धरने पर नहीं बैठने दिया.

दिनभर की कार्रवाई के बावजूद शाम तक कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शनकारी दिखाई देते रहे. वे छोटे-छोटे समूहों में पहुंच रहे थे और पुलिस के आने पर वहां से हट जा रहे थे.

लेकिन इस प्रदर्शन का असर सिर्फ़ प्रदर्शनकारियों तक सीमित नहीं रहा.

अस्पतालों से लौट रहे बुज़ुर्गों, महिलाओं और बच्चों को घर जाने के लिए बसें और ऑटो नहीं मिल रहे थे.

रेलवे स्टेशन पर यात्री अपनी ट्रेनों के बारे में जानकारी मिलने का इंतज़ार कर रहे थे. मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी के कारण ऐप से कैब बुक करने और यूपीआई से भुगतान करने में भी परेशानी हो रही थी.

तो पूरे दिन दिल्ली में क्या हुआ? पुलिस की कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारी कहां-कहां पहुंचे? और इस प्रदर्शन का आम लोगों पर क्या असर पड़ा?

बीबीसी के पांच संवाददाताओं ने दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में जाकर हालात का जायज़ा लिया. उन्होंने जो देखा और जिन लोगों से बात की, उनकी रिपोर्ट के आधार पर पढ़िए दिनभर का हाल.

सुबह से ही जंतर-मंतर के आसपास भारी बैरिकेडिंग

विष्णुकांत ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की.

उनके मुताबिक़, कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि सीजेपी के प्रदर्शन के विरोध में एक दूसरा समूह भी प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन पुलिस उस समूह के ख़िलाफ़ किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही थी.

वहीं, सीजेपी के प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचने वाले लोगों को हिरासत में लेकर बसों से बाहर ले जाया जा रहा था.

हालांकि, दिन बढ़ने के साथ हालात कुछ बदले.

सुबह के मुक़ाबले बाद में प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस के इलाक़े में थोड़ी ज़्यादा संख्या में पहुंचने लगे. अलग-अलग हिस्सों में उनके समूह दिखाई देने लगे.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 October 2026
दुनिया संकट में हैं, ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ पर वेस्ट एशिया में तनाव का बेहद बुरा असर देखने को मिल सकता है. ये चेतावनी संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास…
 11 October 2026
आलीराजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह करीब 7 बजे आम्बुआ, उदयगढ़, आजाद नगर और…
 11 October 2026
नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है और डॉक्टरों ने उनकी मौत को 'प्राकृतिक' बताया है। इसमें बताया गया है कि 75 साल के दिग्‍गज एक्‍टर कोरोनरी आर्टरी डिजीज…
 11 October 2026
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने पूरे शहर में लगाए गए बैरिकेड्स हटाने और इंटरनेट सेवा सामान्य रूप…
 11 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कॉल पर दस अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने की कोशिश करने वाले तमाम प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया.खुद सीजेपी के संस्थापक…
 11 October 2026
दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान दिनभर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान चलती रही.सुबह से ही…
 10 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आज दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया गया था। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए…
 10 October 2026
भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिया गया बयान 'सियासत से प्रेरित' है.दरअसल, राहुल गांधी…
 10 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है. पार्टी ने सभी विपक्षी दलों को इसमें शामिल…
Advt.