Select Date:

नाना पाटेकर की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट: मौत की वजह का खुलासा, CAD पीड़‍ित थे एक्‍टर, दिल की धमनी में खून का थक्का

Updated on 11-10-2026 03:29 PM
नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है और डॉक्टरों ने उनकी मौत को 'प्राकृतिक' बताया है। इसमें बताया गया है कि 75 साल के दिग्‍गज एक्‍टर कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) से पीड़ित थे। उनके दिल की धमनी में खून का थक्का जमने के कारण उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा। थक्‍का जमने के कारण उनके हार्ट के एक बड़े हिस्से में खून का प्रवाह रुक गया, जिससे उन्हें गंभीर हार्ट अटैक आया। गोवा मेडिकल कॉलेज, बाम्बोलिम के डॉक्टरों की एक टीम ने अस्पताल प्रशासन को यह रिपोर्ट सौंप दी है। दूसरी ओर, गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर की मौत के मामले में 'अप्राकृतिक मौत' का केस दर्ज किया है और जांच जारी है।

नाना पाटेकर की उम्र 75 साल थी। उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर पर बेसुध हालत में पाया गया था और फिर मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। गुरुवार सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस को 8.07 बजे मिली सूचना, BNSS की धारा 194 में केस दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गुरुवार सुबह 8.07 बजे पणजी पुलिस स्टेशन को मणिपाल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर का फोन आया। उन्होंने बताया कि विश्वनाथ गजानन पाटेकर उर्फ नाना पाटेकर को डोना पाउला से कैजुअल्टी वार्ड में मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस फाइल में कहा गया है कि इसके बाद बांबोलिम स्थित हॉस्पिटल के वार्ड का दौरा किया गया, मेडिकल अफसर से बातचीत की गई। फिर सीनियर अधिकारियों को जानकारी दी गई और BNSS की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

ब्लड क्लॉट के कारण हार्ट अटैक, दिल का धड़कना हुआ बंद

मण‍िपाल अस्‍पताल में मृत घोषि‍त किए जाने के बाद नाना पाटेकर के पार्थ‍िव शरीर को पोस्‍टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 'टीवी 9' के मुताबिक, उसी दिन 08 अक्‍टूबर को पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें बताया गया कि नाना कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) से पीड़ित थे। उनके दिल की मुख्य धमनी में ब्लड क्लॉट हुआ, जिससे गंभीर हार्ट अटैक आया। इस कारण उनका दिल धड़कना बंद हो गया, जिसे मेडिकल भाषा में कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है।

गोवा पुलिस की जांच में सामने आई रात की बात

गोवा पुलिस जांच की शुरुआती जांच में पता चला है कि नाना पाटेकर ने देर रात घर पर बेचैनी और दर्द महसूस होने पर निधन से कुछ घंटे पहले रात करीब 2:30 बजे अपने करीबी दोस्त अमेय नाईक को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा था। उन्‍होंने इसमें तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने अमेय को फोन भी किया। पुलिस के मुताबिक, अमेय नाईक ने नाना पाटेकर का मैसेज तड़के सुबह करीब 3:30 बजे देखा। इसके बाद वे तुरंत उनके डोना पावला स्थित घर पहुंचे, जहां नाना पसीने से लथपथ सोफे पर बेहोश पाए गए।

दोस्‍त अमेय ने गार्ड से मदद मांगी, एंबलेंस से अस्‍पताल ले गए

पुलिस के मुताबिक, अमेय ने हालात को भांपते हुए तुरंत अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड की मदद मांगी और नजदीकी मण‍िपाल अस्पताल की इमरजेंसी सर्विस से संपर्क किया। इसके बाद नाना पाटेकर को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्‍टमार्टम के बाद डोंजे गांव में देर रात अंतिम संस्‍कार

गुरुवार को दोपहर बाद पोस्‍टमार्टम की प्रक्रिया होने पर पार्थ‍िव शरीर को गोवा से नाना पाटेकर के पुणे स्‍थ‍ित पैतृक गांव डोंजे ले जाया गया। जहां देर रात राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। बेटे मल्‍हार पाटेकर ने पिता को मुखाग्‍नि दी।

'ब्रॉट डेड' के कारण प्रोटोकॉल के तहत 'अप्राकृत‍ि मौत' का केस दर्ज

'इंडियन एक्‍सप्रेस' से बातचीत में एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा, 'पहली नजर में यह कार्डियक अरेस्ट का मामला लगता है। प्रोटोकॉल के तहत, क्योंकि उन्हें अस्पताल में 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल लाने पर मृत) घोषित किया गया था, इसलिए मौत की जांच के लिए हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है'

डॉ. शेखर सालकर ने नाना पाटेकर की मौत पर दिया था ये बयान

इससे पहले, गोवा के मणिपाल अस्पताल में ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर ने भी गुरुवार को ही मीडिया से बात की थी। उन्‍होंने बताया, 'हमें मिली जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर ने अपने दोस्त को मैसेज किया था कि उन्हें रात करीब 2.30 बजे ठीक नहीं लग रहा था... उन्हें बेचैनी हो रही थी... लेकिन देर रात होने की वजह से, मुझे लगता है कि उनके दोस्त को समय पर मैसेज ठीक से नहीं मिल पाया। वह दोस्त सुबह करीब 4 बजे उनके घर पहुंचे, जब उन्हें पसीना आ रहा था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी... फिर उनके केयरटेकर यहां आए, एम्बुलेंस ली और पास ही स्थित उनके घर गए। जब हमारी ER टीम वहां पहुंची, तो उन्होंने कार्डियक मसाज शुरू की, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 October 2026
दुनिया संकट में हैं, ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ पर वेस्ट एशिया में तनाव का बेहद बुरा असर देखने को मिल सकता है. ये चेतावनी संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास…
 11 October 2026
आलीराजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह करीब 7 बजे आम्बुआ, उदयगढ़, आजाद नगर और…
 11 October 2026
नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है और डॉक्टरों ने उनकी मौत को 'प्राकृतिक' बताया है। इसमें बताया गया है कि 75 साल के दिग्‍गज एक्‍टर कोरोनरी आर्टरी डिजीज…
 11 October 2026
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने पूरे शहर में लगाए गए बैरिकेड्स हटाने और इंटरनेट सेवा सामान्य रूप…
 11 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कॉल पर दस अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने की कोशिश करने वाले तमाम प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया.खुद सीजेपी के संस्थापक…
 11 October 2026
दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान दिनभर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान चलती रही.सुबह से ही…
 10 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आज दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया गया था। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए…
 10 October 2026
भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर दिया गया बयान 'सियासत से प्रेरित' है.दरअसल, राहुल गांधी…
 10 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है. पार्टी ने सभी विपक्षी दलों को इसमें शामिल…
Advt.