KKR VS LSG, IPL 2026 Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका, कैमरन ग्रीन ने पंत को लौटाया
Updated on
09-04-2026 10:31 PM
Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants, IPL Live Cricket Score: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैें. तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को पहली जीत की तलाश है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-15 में आज (9 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. मुकाबले में कोलकाता ने एलएसजी को जीत के लिए 182 रनो का टारेगट दिया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) संग उसका मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था. उधर लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. फिर एलसएजी ने सनराइजर्स हैदराबाद को परास्त किया था.
ऐसी रही कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में उसने फिन एलन (9 रन) का विकेट गंवा दिया, जो प्रिंस यादव की गेंद पर दिग्वेश राठी को कैच थमा बैठे. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. दिग्वेश राठी ने रहाणे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.
अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. रहाणे के बाद अंगकृष रघुवंशी को स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ ने चलता किया. रघुवंशी ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 33 बॉल पर 45 रनों का योगदान दिया. उप-कप्तान रिंकू सिंह सिर्फ 4 रन बना सके और उनका विकेट आवेश खान ने लिया.
यहां से कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने 40 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. ग्रीन ने 3 चौके और एक सिक्स की मदद से 24 गेंदों पर 32* रन बनाए. वहीं पॉवेल ने 24 गेंदों पर 39* रनों का योगदान दिया, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे.
इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 मुकाबले जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला आयोजित हुआ था, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 रनों से जीत हासिल की थी.
कोलकाता vs लखनऊ h2h
कुल IPL मैच: 6
लखनऊ ने जीते: 4
कोलकाता ने जीते: 2
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी और कार्तिक त्यागी.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…