कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया 91 साल में पहली बार ऐसा हादसा
Updated on
18-10-2026 12:41 PM
कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "पहले 17 लोगों की मौत हुई बाद में दो की. इस हादसे में 24 घायल लोग ख़तरे से बाहर हैं और एक की हालत थोड़ी गंभीर है. हमने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. गृह मंत्री (अमित शाह) का कार्यक्रम था, उसे भी रद्द कर दिया गया है."
कोलकाता से बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी ने बताया है कि शुभेंदु अधिकारी ने मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये के मुआवज़े की घोषणा की है और कहा है कि हर परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. हर घायल के इलाज का ख़र्च सरकार देगी और उन्हें पांच लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा.
हादसे में ज़्यादातर महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री ने बताया है कि कोलकाता हाईकोर्ट के जज से मामले की जांच कराई जाएगी.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि यह हादसा शनिवार शाम क़रीब 7:30 बजे हुआ है.
कोलकाता पुलिस की एएफएस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. जो भी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पश्चिम बंगाल में क़रीब 58 हज़ार जगहों पर दुर्गा पूजा आयोजित हो रही है. दुर्गा पूजा इस राज्य का सबसे बड़ा और मशहूर त्योहार है.
कोलकाता और अन्य कई जगहों के पूजा पंडाल के देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं, इस वजह से राज्य के पूजा पंडालों में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ होती है.
चोरबागान में आयोजित होने वाली पूजा 90 साल से ज़्यादा पुरानी है, लेकिन यहां पहले कभी ऐसी घटना देखने को नहीं मिली है.
एक स्थानीय शख़्स ने बताया, "पहले यहां कभी ऐसा नहीं हुआ है. 91 साल हो गए हैं. अचानक बारिश हो गई, जिससे पैर फिसलने के कुछ लोग गिर गए."
कुछ स्थानीय महिलाओं ने बताया कि चोरबागान पूजा पंडाल को देखने के लिए पहले भी ऐसी ही बहुत ज़्यादा भीड़ होती थी, लेकिन इस बार ऐसी घटना हो गई.
घटना के एक पीड़ित ने बताया, "वहां जगह काफ़ी संकरी थी. काफ़ी लोग कतार में खड़े थे. वहां पूरी तरह अंधेरा था और एक भी लाइट नहीं लगी थी. मेरी नातिन और अन्य बच्चे मेरे साथ थे. दो बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं. मैं भी गिर गया था. वहां हादसे के आधे घंटे तक कोई पुलिस या कोई कार्यकर्ता मौजूद नहीं था."
एक शख़्स ने बताया, "यह नहीं पता कि भगदड़ क्यों हुई, लेकिन यह हादसा भगदड़ की वजह से हुई. काफ़ी बारिश हो रही थी."
एक महिला चश्मदीद ने बताया, "यहां बहुत भीड़ हो गई और भीड़ की वजह से लोग गिर गए."
वहीं एक अन्य महिला ने कहा, "यहां 91 साल से पूजा हो रही है. लोगों को भी समझना चाहिए कि एक महीने के बच्चे के साथ इतनी भीड़ में नहीं आना चाहिए."
एक शख़्स ने समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में कहा, "पंडाल से निकलते समय भगदड़ हुई. कोई वॉलंटियर वहां मौजूद नहीं था. कोई व्यवस्था नहीं की गई. "
एक अन्य स्थानीय शख़्स ने बताया कि जब बहुत तेज़ बारिश हो रही थी, उसी वक़्त यह घटना हुई और कई लोगों को बाइक में बैठाकर बाहर निकाल रहे थे, ये लोग अचेत हो गए थे.
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "चोर बागान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध और बेहद दुखी हूं. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायलों को जल्द स्वस्थ होने की शक्ति मिले और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों को हिम्मत और संबल मिले."
घटनास्थल पर पहुंचे एक युवक ने बताया, "हमलोग इंस्टाग्राम रील देखकर यहां आए थे. इंस्टाग्राम से पता चला कि यह पंडाल बहुत अच्छा है. रील में यहां बहुत भीड़ दिख रही थी. यहां आए तो पता चला कि हादसा हो गया है."
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई स्थित निवास शिवतीर्थ में मुलाकात की है. यह मुलाकात उनके भांजे इमरान खान से जुड़े विवाद के…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक शोक जता चुके हैं.…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को रिहा कर दिया गया. इसकी जानकारी सीजेपी की लीगल सेल की हेड रत्ना सिंह ने बताया.बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित…
कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "पहले…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर…
सीजेआई और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) के चांसलर, जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि कुछ बाहरी ताकतों की वजह से अनजाने और दुर्भाग्यपूर्ण हालात ने 34वें…
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या से हड़कंप. खंडहर में मिला शव. संदिग्ध मोइन खान हिरासत में. परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप भोपाल। राजधानी भोपाल के…
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया है. उन्होंने सऊदी अरब के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों किलोमीटर दूर…
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह हिरासत से रिहा कर दिया गया.नेहा बोरा को शुक्रवार शाम में दिल्ली पुलिस ने लहरा दो…