भांजे इमरान खान को 'भारत छोड़ो' नोटिस, राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, चर्चा में मुलाकात
Updated on
18-10-2026 07:50 PM
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई स्थित निवास शिवतीर्थ में मुलाकात की है. यह मुलाकात उनके भांजे इमरान खान से जुड़े विवाद के बीच हुई है, जिसमें इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस मिला है.
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से उनके मुंबई स्थित निवास शिवतीर्थ में मुलाकात की. ये मुलाकात उनके भांजे एक्टर इमरान खान से जुड़े चल रहे विवाद के बीच हुई है. मुलाकात का असली कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इमरान को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद इसे लेकर कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान के साथ उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट भी इस मुलाकात में शामिल हुईं. हालांकि, आमिर खान या राज ठाकरे की ओर से इस पर किसी तरह का बयान नहीं आया है.
राज ठाकरे से मिले आमिर खान
आमिर खान और राज ठाकरे के बीच दोस्ताना रिश्ता रहा है और पहले भी उनकी मुलाकातों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं. लेकिन इस बार मुलाकात के समय ने अटकलें तेज कर दी हैं कि कहीं ये इमरान खान के मामले से जुड़ी तो नहीं है.
राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी अपनी राय रखी है. इस वजह से चर्चा और बढ़ गई है कि क्या दोनों की मीटिंग इमरान के मामले से जुड़ी हो सकती है.
क्या है मामला?
10 अक्टूबर 2026 को इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे थे, जहां उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इस दौरान दोनों को हिरासत में ले लिया गया था. हिरासत के बाद पूर्व भाजपा सांसद कीरत सोमैया ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और प्रदर्शन में इमरान की भागीदारी की जांच की मांग की.
इसके बाद मुंबई पुलिस की ओर से इमरान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया. इमरान खान मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं. मामले की सुनवाई सोमवार को होगी. देखते हैं कि कोर्ट इस पर क्या फैसला सुनाती है. इस बीच आमिर खान और राज ठाकरे की मुलाकात ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है.
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई स्थित निवास शिवतीर्थ में मुलाकात की है. यह मुलाकात उनके भांजे इमरान खान से जुड़े विवाद के…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक शोक जता चुके हैं.…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को रिहा कर दिया गया. इसकी जानकारी सीजेपी की लीगल सेल की हेड रत्ना सिंह ने बताया.बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित…
कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "पहले…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर…
सीजेआई और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) के चांसलर, जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि कुछ बाहरी ताकतों की वजह से अनजाने और दुर्भाग्यपूर्ण हालात ने 34वें…
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या से हड़कंप. खंडहर में मिला शव. संदिग्ध मोइन खान हिरासत में. परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप भोपाल। राजधानी भोपाल के…
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया है. उन्होंने सऊदी अरब के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों किलोमीटर दूर…
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह हिरासत से रिहा कर दिया गया.नेहा बोरा को शुक्रवार शाम में दिल्ली पुलिस ने लहरा दो…