शीतला माता मंदिर हादसा: ड्राइवर को नहीं पता था रास्ता, गूगल मैप के सहारे चल रहा था ट्रक
Updated on
18-10-2026 07:45 PM
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक शोक जता चुके हैं. शीतला माता मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रक ने दर्जनों श्रद्धालुओं को रौंद दिया. हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब दो दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. ट्रक के मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक चालक को रास्ता नहीं पता था. वह गूगल मैप के सहारे चल रहा था
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे की है. दो ट्रक थे, जिन्हें रास्ता नहीं पता था और वे गूगल मैप के सहारे आगे-पीछे चल रहे थे. एक ट्रक घाटी पर ही रुक गया था जबकि आगे वाला ट्रक अनियंत्रित हो गया और चार स्टॉपर तोड़ते हुए मंदिर परिसर में जा घुसा. शीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. अचानक अनाज से भरा एक ट्रक पहाड़ी से अनियंत्रित हो गया. ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया था. जिसके बाद ट्रक ढलान से सीधे मंदिर के बाहर लगी दुकानों और वहां खड़े श्रद्धालुओं को कुचलता चला गया. मौके पर अफरातफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने दी सूचना
स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान और SSP धर्मवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू का काम शुरू कराया
मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक्शन
भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सख्त एक्शन लिया है. लापरवाही पर सीएसपी को तत्काल हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं. तीन थाना प्रभारी, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षक निलंबित किए गए हैं. मुख्यमंत्री ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए. CM ने कहा कि जांच में जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया.
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई स्थित निवास शिवतीर्थ में मुलाकात की है. यह मुलाकात उनके भांजे इमरान खान से जुड़े विवाद के…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक शोक जता चुके हैं.…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को रिहा कर दिया गया. इसकी जानकारी सीजेपी की लीगल सेल की हेड रत्ना सिंह ने बताया.बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित…
कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया, "पहले…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर…
सीजेआई और नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) के चांसलर, जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि कुछ बाहरी ताकतों की वजह से अनजाने और दुर्भाग्यपूर्ण हालात ने 34वें…
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या से हड़कंप. खंडहर में मिला शव. संदिग्ध मोइन खान हिरासत में. परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप भोपाल। राजधानी भोपाल के…
यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया है. उन्होंने सऊदी अरब के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों किलोमीटर दूर…
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार सुबह हिरासत से रिहा कर दिया गया.नेहा बोरा को शुक्रवार शाम में दिल्ली पुलिस ने लहरा दो…