KKR का हो गया बेड़ा गर्क, हर्षित राणा के बाद एक और खूंखार गेंदबाज IPL 2026 से हुआ बाहर
Updated on
21-03-2026 08:09 PM
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरी थी. उसने कैमरून ग्रीन और मथीशा पाथिराना जैसे टॉप खिलाड़ियों पर खूब सारा पैसा लुटाया था. मगर अब वही KKR टीम सबसे कमजोर दिखने लगी है. हर्षित राणा के बाद तेज गेंदबाज आकाशदीप भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज के अनुसार आकाशदीप अगले सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे.
क्रिकबज के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स के एक अधिकारी ने बताया कि आकाशदीप IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. मिनी ऑक्शन में KKR ने आकाशदीप को 1 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.
KKR की टेंशन बढ़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले हर्षित राणा बाहर हो चुके हैं, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिला फ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्मअप मैच के दौरान चोट आई थी. दूसरी ओर मथीशा पाथिराना को अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी है. ऐसे में पाथिराना भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का ट्रेनिंग कैम्प 18 मार्च से शुरू हो गया था, लेकिन आकाशदीप ने शुरू से ही उसमें भाग नहीं लिया. बताया जा रहा है कि वो अभी बेंगलुरू में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. उन्हें कहां चोट आई है और उनका स्वास्थ्य अभी कैसा है, इसको लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.
आकाशदीप का चोटों से पुराना नाता रहा है क्योंकि वो पिछले चार सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग में सक्रिय हैं, लेकिन चोटों के प्रभाव के कारण अपने आईपीएल करियर में केवल 14 मैच खेल पाए हैं, जिनमें उनके नाम केवल 10 विकेट हैं. पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में साइन किया था, लेकिन LSG ने एक सीजन बाद ही उन्हें रिलीज कर दिया
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…