Select Date:

लखनऊ की आखिरी उम्मीद आयुष बदोनी भी आउट, 125 रनों पर गिरा छठा विकेट; कोलकाता की जीत तय

Updated on 09-04-2026 10:59 PM
15वें ओवर में 125 के स्कोर पर लखनऊ सुपर जायंट्स का छठा विकेट गिर गया है. आयुष बदोनी 34 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अनुकूल रॉय ने पवेलियन भेजा. केकेआर की जीत अब लगभग तय हो गई है.  
14 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 5 विकेट पर 119 रन है. आयुष बदोनी 30 गेंद में 48 रन पर हैं. वह 7 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. मुकुल चौधरी ने अभी खाता नहीं खोला है. लखनऊ को 36 गेंद में जीत के लिए 63 रन बनाने हैं.
104 के कुल स्कोर पर लखनऊ का पांचवां विकेट गिर गया है. अब्दुल समद चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए. मैच पूरी तरह से अब कोलकाता नाइट राइडर्स की पकड़ में है. आयुष बदोनी लखनऊ की आखिरी उम्मीद हैं.
95 के कुल स्कोर पर लखनऊ का चौथा विकेट गिर गया है. निकोलस पूरन 15 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए. मैच पूरी तरह से अब कोलकाता नाइट राइडर्स की पकड़ में है. केकेआर ने करिश्माई वापसी की है.
पिछले दो ओवर में सिर्फ छह रन बने हैं. सुनील नरेन ने एक रन का ओवर फेंका और नवदीप सैनी ने पांच रन का. 11 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट पर 90 रन है. आयुष बदोनी 18 गेंद में 23 रन पर हैं. वह दो चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. निकोलस पूरन 14 गेंद में एक छक्के के साथ 10 रन पर हैं. लखनऊ को 54 गेंद में जीत के लिए 92 रन बनाने हैं. 
9 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्कोर 3 विकेट पर 84 रन है. आयुष बदोनी 16 गेंद में 23 रन पर हैं. वह दो चौके और एक छक्का लगा चुके हैं. निकोलस पूरन चार गेंद में एक छक्के के साथ आठ रन पर हैं. लखनऊ को 66 गेंद में जीत के लिए 98 रन बनाने हैं. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
 16 April 2026
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
 14 April 2026
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
 14 April 2026
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी…
 14 April 2026
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
 13 April 2026
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
 13 April 2026
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
 13 April 2026
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…
Advt.