मोहसिन खान का हुआ निकाह, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर की बेगम बनीं तमन्ना, देखें फोटोज-वीडियोज
Updated on
05-10-2026 10:07 PM
टीवी की दुनिया के दुलारे मोहसिन खान ने निकाह कर लिया है। जी हां, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम 34 साल के एक्टर ने इसी साल अगस्त में तमन्ना के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। अब एक बेहद प्राइवेट सेरेमनी में उन्होंने निकाह कर लिया है। रविवार को मोहसिन ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी और तमन्ना की जोड़ी के फैंस दीवाने हो गए हैं। कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जिनमें निकाह के बाद वलीमा में दोनों डांस कर रहे हैं। सफेद और काले रंग के टक्सीडो में मोहसिन और मल्टी-कलर लहंगे में तमन्ना की खूबसूरती देखने लायक है। कपल की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है।
मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी और तमन्ना की एक फोटो शेयर की और लिखा, 'वह दिन, माशाअल्लाह।' मोहसिन ने कुछ और वीडियो और तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर कीं, जिनमें उनके निकाह की सजावट की झलक दिखी। मोहसिन और तमन्ना की शादी 3 अक्टूबर को हुई है। उनके पोस्ट पर फैंस जमकर बधाइयां लुटा रहे हैं। किसी ने उन्हें 'परफेक्ट कपल' कहा है, तो किसी ने लिखा है कि 'दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।'
25 सितंबर को रात 9:30 बजे होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियरमुंबई, सितम्बर, 2026: गुलशन कुमार और टी सीरीज़ पेश करते हैं ‘अस्सी’, जो बनारस मीडिया वर्क्स की प्रस्तुति है। फिल्म का…
रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्रिपाठी, अली फजल और…
~ 18 से अधिक विजेता परिवारों को सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गोकुलधाम सोसाइटी सेट की यात्रा का अवसर मिलेगा ~अहमदाबाद, सितम्बर, 2026: सोनी सब और…
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने राजपूत समाज की क्षत्राणियों के जौहर पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें 'कायर' बताने का जो बयान दिया था,…
कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में दिवंगत निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए. इस दौरान सफेद सूट में कटरीना कैफ काफी…
मुंबई, अगस्त, 2026: रक्षाबंधन किसी के लिए भाई-बहन के प्यार का त्यौहार है, तो किसी के लिए यह रिश्ता राखी बांधने की परंपरा से कहीं बढ़कर है। इस रक्षाबंधन पर…
रक्षाबंधन से पहले एक ज्वेलरी ब्रांड का विज्ञापन सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया है.विज्ञापन में अभिनेत्री कृति सेनन नज़र आ रही हैं. कुछ लोगों को उनके कपड़े…