अब सड़कों पर सरपट दौड़ेंगी 'लखपति दीदी', उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने महिला समूहों को सौंपे वाहन
Updated on
26-03-2026 03:09 PM
जिले में महिला सशक्तीकरण अब केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सड़कों पर दौड़ती नई तस्वीर बनकर सामने आ रहा है। जिस परिवहन क्षेत्र में अब तक पुरुषों का वर्चस्व माना जाता था, वहां अब स्व सहायता समूहों की महिलाएं स्टीयरिंग संभालकर अपनी नई पहचान गढ़ने निकल पड़ी
बीते दिनों सरस मेले के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 10 महिला समूहों को आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत मैजिक वाहन की चाबी सौंपकर इस बदलाव को गति दी। यह पहल न केवल महिलाओं की आय का मजबूत आधार बनेगी, बल्कि ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को भी नई दिशा देगी।
7.50 लाख की लागत, पांच लाख अनुदान
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक मैजिक वाहन की लागत लगभग 7.50 लाख रुपये है, जिसमें से पांच लाख रुपये केंद्र सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिए गए हैं। शेष राशि का वहन संबंधित महिला समूहों द्वारा किया गया है।
इस मॉडल ने महिलाओं में आर्थिक जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना को मजबूत किया है, जिससे वे सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि संचालन की जिम्मेदार भागीदार बनी हैं।
प्रशिक्षण से संचालन तक, दीदियों ने सीखी नई राह
वाहन संचालन से पहले महिलाओं को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इसके तहत उन्हें ड्राइविंग, रखरखाव और व्यवसाय संचालन से जुड़ी जानकारी दी गई, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ इस क्षेत्र में कदम रख सकें। अब ये महिलाएं न केवल वाहन चलाएंगी, बल्कि परिवहन व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से संचालित भी करेंगी।
10 संकुल, 10 रूट, गांव-गांव पहुंचेगी परिवहन सुविधा
इन वाहनों को जिले के 10 अलग-अलग संकुलों के महिला समूहों को सौंपा गया है और इन्हें विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर संचालित किया जाएगा। खासतौर पर वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में, जहां अब तक परिवहन की कमी एक बड़ी समस्या थी, वहां यह पहल लोगों के लिए राहत लेकर आएगी। अब ग्रामीणों को आवागमन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
लखपति दीदी बनने की दिशा में कदम
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज में नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे इस अवसर का पूरा उपयोग करें, तो वे लखपति बनने के लक्ष्य को भी हासिल कर सकती हैं।
यह योजना रोजगार, आत्मसम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार तैयार कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…