छत्तीसगढ़ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रायपुर जोन कमिश्नर समेत 18 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, देंखे लिस्ट
Updated on
14-06-2026 08:03 PM
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें 16 नगर पालिकाओं में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) बदले गए हैं। दो निलंबित अधिकारियों की वापसी हुई है। विभाग ने सभी अधिकारियों को सात दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
दंतेवाड़ा के नए सीएमओ, 15 अन्य नगर पालिकाओं में भी फेरबदल
रायपुर नगर निगम के जोन आयुक्त अरुण कुमार ध्रुव को मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाकर दंतेवाड़ा भेजा गया है। रोहित कुमार साहू को धमधा, राजेश गुप्ता को गौरेला, सचिन गुप्ता को कोंडागांव, शीतल चंद्रवंशी को चांपा, नेतराम रत्नेश को दीपका, नारायण साहू को कवर्धा, रामसंजीवन सोनवानी को आरंग, वीकेएस पलदास को भोपालपटनम, प्रदीप सिंह ठाकुर को दाढ़ी, देवेश चंदेल को केशकाल, श्रीनिवास द्विवेदी को इंदौरी, आशा जंघेल को उतई, प्रभाकर शुक्ला को धरमजयगढ़, भारतलाल साहू को बड़ीकरेली और लक्ष्मण सिंह देहारी को बेरला का सीएमओ नियुक्त किया गया है।
निलंबित अधिकारियों की मूल पद पर वापसी और तबादले का उद्देश्य
राजस्व निरीक्षक राधाचरण तिवारी और सहायक वर्ग-दो के नामेश्वर कुमर कावडे की मूल पद पर वापसी हुई है। इन्हें फिर से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगरीय निकायों में कामकाज को गति देने और चुनावी व जनहित के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए यह फेरबदल अहम माना जा रहा है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें 16 नगर पालिकाओं में मुख्य…
विद्याचरण शुक्ला का राजनीतिक उदय अत्यंत वैभवशाली रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के पुत्र होने के नाते राजनीति उनके रक्त में थी। महज 27 वर्ष…
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…