65 साल का पति 60 की पत्नी पर करता था शक, गला काटकर धड़ से किया अलग
Updated on
16-06-2026 11:01 PM
सिविल लाइन क्षेत्र के दीनदयाल कालोनी संगम नगर में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 65 साल के पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही 60 साल की बुजुर्ग पत्नी की लोहे के कत्ता नुमा हथियार से गले पर हमला कर दिया। इससे सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सुबह करीब 11 बजे वह नहाने के लिए बाथरूम की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसने अपने पति को खाना पकाने के लिए लकड़ी काट देने के लिए कहा। इसके बाद वह बाथरूम चली गई।
उसके पीछे ही पंचु धारदार हथियार लेकर बाथरूम में घुस गया। उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपित वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन बेटे ने उसे पकड़ लिया और घर में ही रोक लिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ में हत्या के पीछे पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर शंका किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
बेटे-बहू के सामने हुई घटना, सकते में परिवार
घर में उस समय बेटा और बहू भी मौजूद थे और निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। महिला के बाथरूम की ओर जाते ही आरोपित ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आरोपित के भागने की कोशिश को बेटे ने विफल कर दिया और उसे घर में ही रोक लिया। पुलिस पहुंचने तक स्वजन और आसपास के लोग मौके पर मौजूद रहे।
आरोपित से हो रही पूछताछ
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था।
इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है।
सुमित्रा 60 साल की थी, आरोपित पंचु की उम्र 65 साल है।
महिला बाहर के किसी भी व्यक्ति से बातचीत करती थी तब आरोपित नाराज हो जाता था।
स्वजन ने पंचु की मानसिक स्थिति खराब होने की बात कही है।
हालांकि पुलिस अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के वास्तविक कारण और घटना की पूरी परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपने प्रभावी नेतृत्व तथा सुरक्षा अभियानों के लिए पहचान रखने वाले 2003 बैच के अधिकारी सुंदरराज पी. को राष्ट्रीय…
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ 18 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें 16 नगर पालिकाओं में मुख्य…
विद्याचरण शुक्ला का राजनीतिक उदय अत्यंत वैभवशाली रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के पुत्र होने के नाते राजनीति उनके रक्त में थी। महज 27 वर्ष…
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…