PBKS vs GT, IPL 2026 Live Score: गुजरात ने पंजाब को दिया 163 का टारगेट, गेंदबाजी में चमके वैशाख
Updated on
31-03-2026 09:42 PM
Punjab Kings vs Gujarat Titans IPL Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मंगलवार (31 मार्च) को मैच नंबर 4 है. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में हैं. अभी गुजरात टाइटन्स की टीम बल्लेबाजी कर रही है
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (31 मार्च) को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की भिड़ंत है.
मुकाबले में टॉस पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/6 का स्कोर बनाया
गुजरात की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स
गुजरात के लिए इस मुकाबले में ओपनिंग करने के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन और तेज शुरुआत की. लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर मार्को जानसेन ने साई सुदर्शन (13) को कप्तान श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद जोस बटलर और शुभमन गिल स्कोर ने अच्छी पार्टनरशिप की लेकिन गिल 39 रन बनाकर चहल की गेंद पर आउट हो गए. गुजरात को तीसरा झटका ग्लेन फिलिप्स (25) के रूप में लगा, जो 119 के स्कोर पर विजयकुमार वैशाख की गेंद पर आउट हुए.
जोस बटलर (38) भी एक तरफ से अच्छे टच में लग रहे थे लेकिन वह चहल की फिरकी में फंसकर आउट हो गए; बटलर जब आउट हुए तो गुजरात का स्कोर 129/4 हो गया. कुछ देर बाद वॉशिंगटन सुंंदर भी 18 रन बनाकर विजयकुमार वैशाख की गेंद पर अर्शदीप सिंह के हाथों लपके गए. अपने ओवर की आखिरी गेंद जो 19वें ओवर की आखिरी गेंद थी, इस पर वैशाख ने शाहरुख खान (4) को आउट किया. वैशाख ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट झटके, वो पंजाब की टीम की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे. वहीं युजवेंद्र चहल ने भी मैच में कसी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट झटके. इसके अलावा मार्को जानसेन ने भी 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट झटका.
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स के अगले मैच
3 अप्रैल: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई)
6 अप्रैल: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता)
11 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (न्यू चंडीगढ़)
गुजरात टाइटन्स के अगले मैच
4 अप्रैल: बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)
8 अप्रैल: बनाम दिल्ली कैपिटल्स (नई दिल्ली)
12 अप्रैल: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (लखनऊ)
गुजरात टाइटन्स टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वॉशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा.
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…