जबलपुर रॉयल लॉयंस को जीत की दहलीज तक ले गए राहुल बाथम
Updated on
17-06-2025 01:54 PM
मध्य प्रदेश लीग टी20 का पांचवां मुकाबला जबलपुर रॉयल लॉयंस और इंदौर पिंक पैंथर्स के बीच शनिवार की शाम को खेला गया, जहां दोनों टीमें इस सीजन की पहली जीत के लिए मैदान में उतरी थीं। जबलपुर रॉयल लॉयंस इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में थे क्योंकि उनका पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं इंदौर पिंक पैंथर्स की कप्तानी उनके आइकॉन खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर कर रहे थे, जबकि जबलपुर रॉयल लॉयंस की कमान एमपीएल टी20 के विजेता कप्तान सारांश जैन के हाथों में थी।
इंदौर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। वहीं जबलपुर टीम को शुरुआत में ही सफलता मिली जब तेज़ गेंदबाज़ अनुभव अग्रवाल ने तीसरे ओवर में इंदौर के ओपनिंग बल्लेबाज़ अर्पित गौड़ को पवेलियन भेज दिया। पहले विकेट के बाद, इंदौर टीम ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की, लेकिन जबलपुर टीम के प्रमुख विकेट टेकर रितेश शाक्य ने 11वें ओवर में राहुल चंद्रोल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया।
जबलपुर टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके, लेकिन इसके बावजूद इंदौर पिंक पैंथर्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 183 रन बना लिए। इंदौर की ओर से अक्षत रघुवंशी ने 46 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं जबलपुर की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ धर्मेश पटेल रहे, जिन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
जबलपुर रॉयल लॉयंस को जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य मिला था और ओपनर धर्मेश पटेल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 28 गेंदों में 57 रन बनाए। उन्होंने सिद्धार्थ पाटीदार के साथ मिलकर केवल 47 गेंदों में 80 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। धर्मेश के आउट होने के बाद जबलपुर टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन राहुल बथम ने रन चेज़ के दौरान अपना क्लास दिखाया और 36 गेंदों में 58 रन की दमदार पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे।
धर्मेश और राहुल की शानदार पारियों ने हार के जबड़ों से जीत लगभग छीन ही ली थी, लेकिन अंत में ये रोमांचक मुकाबला इंदौर पिंक पैंथर्स ने 6 रन से जीत लिया। इंदौर की ओर से अक्षत रघुवंशी को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं जबलपुर रॉयल लॉयंस के ऋतिक टाडा को उनके बेहतरीन कैच के लिए सम्मानित किया गया।
जबलपुर रॉयल लॉयंस अब अपना अगला मुकाबला 16 जून को ग्वालियर चीता के खिलाफ खेलेगी।
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में ऐसे सपने देख रहे हैं, जिन्हें बड़े-बड़े दिग्गज भी सोचने से कतराते हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने खुलकर कहा…
बंदा सच में फास्ट है...नाम है गुरिंदरवीर सिंहइवेंट 100 मीटर दौड़टाइम 10.09 सेकंडशनिवार को गुरिंदरवीर सिंह ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो अब तक कोई भारतीय हासिल नहीं कर सका…
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मेगा टूर्नामेंट के…
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें गद्दार कहने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने पंजाब की राज्य सभा सीट कितने मे बेची थी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बीसीसीआई की चयन समिति ने एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा फैसला लिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ…
भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल में अपनी चौथी सीरीज श्रीलंका के साथ खेलना है. इसके शेड्यूल का इंतजार हो रहा है. इस बीच सामने आया है…
World Record Of Getting Out On 99 Runs In T20I: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) है। आज ये दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय क्रिकेट फॉर्मेट…