Select Date:

RCB vs SRH, IPL 2026 Live Score: ओपनिंग मुकाबले मेंं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर, किसने जीता टॉस?

Updated on 28-03-2026 06:47 PM
RCB vs SRH Live Cricket Score, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ओपनिंग मुकाबले में आज (28 मार्च) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतचीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और पहली गेंद शम 7.30 बजे फेंकी जाएगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. आरसीबी अब टाइटल डिफेंड करने के इरादे से इस सीजन में उतरी है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद 10 साल के खिताबी सूखे को इस सीजन में खत्म करना चाहेगी
सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में सबसे खतरनाक मानी जाती है. इनके साथ ईशान किशन की मौजूदगी टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत बनाती है. पिछले दो सीजन में इस तिकड़ी ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी से हर विरोधी टीम को दबाव में डाला है. पिछले सीजन में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में एसआरएच ने 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. उस मैच में ईशान किशन ने 48 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी, आरसीबी वह मैच हार गई थी, लेकिन बाद में टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहली बार खिताब जीत लिया था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में कड़े मुकाबले हुए हैं. दोनों टीम्स के बीच अब तक खेले गए 26 आईपीएल मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी को 11 मैचों में सफलता मिली. एक मुकाबला बिना नतीजे के खत्म हुआ था.
RCB vs SRH हेड टू हेड
कुल IPL मुकाबले: 26
RCB ने जीते: 14
SRH ने जीते: 11
बेनतीजा: 1

इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. विराट कोहली के साथ फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी और जॉर्डन कॉक्स जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं. कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ उतरी है. हालांकि तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड और नुवान तुषारा की गैरमौजूदगी टीम के लिए चुनौती बनी हुई है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी और रसिक सलाम डार.
इम्पैक्ट सब: वेंकटेश अय्यर/सुयश शर्मा.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी.
इम्पैक्ट सब: शिवम मावी/हर्ष दुबे

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
 16 April 2026
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
 14 April 2026
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
 14 April 2026
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी…
 14 April 2026
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
 13 April 2026
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
 13 April 2026
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
 13 April 2026
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…
Advt.