Select Date:

'RSS हमारा प्रतिनिधित्व नहीं करता', मोहन भागवत के न्‍यूयॉर्क कार्यक्रम के खिलाफ 61 संगठन, हिंदू भी विरोध में उतरे

Updated on 29-08-2026 07:24 PM
राष्ट्रीय स्वंय सेवक(आरएसएस) के हेड मोहन भागवत इस समय अमेरिका में हैं। अमेरिकी दौरे पर उनका सबसे अहम कार्यक्रम शनिवार (भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात से रविवार तड़के तक) को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होना है। उनका कार्यक्रम काफी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है लेकिन यह विवादों में घिर गया है। न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी इस पर एतराज जता चुके हैं तो 50 से ज्यादा स्थानीय संगठन भी इसके विरोध में हैं। मानवाधिकारों और अल्पसंख्यक समूहों के लिए बात करने वाले ऑर्गेनाइजेशन के साथ-साथ कई हिंदू संगठनों ने भी भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है

अमेरिका में काम कर रहे कई हिंदू संगठनों ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले मोहन भागवत के 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' कार्यक्रम पर विरोध जताया है। इस कार्यक्रम का आयोजन 'अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग' (AHEAD) फोरम कर रहा है। विरोध कर रहे हिंदू संगठनों का कहना है कि भागवत को सभी हिंदुओं के प्रतिनिधि की तरह पेश करना गलत है।

भागवत के विरोध में हिंदू संगठन

मोहन भागवत का विरोध कर रहा एक अहम संगठन 'हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स' है। इसकी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुनीता विश्वनाथ ने बताया है कि 61 अलग-अलग धर्मों और सेक्युलर संगठनों ने शनिवार के भागवत के कार्यक्रम के विरोध में एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इन समूहों के लोग मैडिसिन पहुंचेंगे और यह संदेश देंगे कि आरएसएस की हिंदुत्व विचारधारा हमारा प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

इससे पहले मंगलवार को 'हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स', 'इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल' और 'इंटरफेथ सेंटर ऑफ न्यूयॉर्क' समेत कई धार्मिक और नागरिक अधिकार समूहों ने न्यूयॉर्क सिटी हॉल के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की थी। हालांकि इन संगठनों की इस मांग को नहीं माना गया और भागवत का कार्यक्रम हो रहा है

ममदानी ने भी जताया विरोध

मोहन भागवत के इस कार्यक्रम के विरोध में सबसे पहले बयान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों में न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी हैं। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जोहरान ने कहा कि वह इसका समर्थन नहीं करते। उन्होंने कहा कि उनके पास शायद हालांकि किसी प्राइवेट कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार नहीं है लेकिन वह इसका विरोध करते हैं

जोहरान ने अपने बयान में कहा, 'मेरी मां का परिवार भारत में रहता है। मुझे भारत की जो छवि दिखाई गई, उसमें कई तरह के लोग मिलकर रहते हैं। एक ऐसा धर्मनिरपेक्ष देश, जो हर व्यक्ति को अपना मानता है। वहां ऐसी सोच रखने वाले आंदोलन (RSS) का बढ़ना बहुत चिंताजनक है, जो दूसरों को अलग-थलग करने पर आधारित हो। मैं इस सोच का कड़ा विरोध करता हूं 





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
 18 September 2026
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
 18 September 2026
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
 15 September 2026
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
 12 September 2026
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
 10 September 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
 09 September 2026
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
 05 September 2026
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
 05 September 2026
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्‍शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्‍वस्‍त करने…
Advt.