श्रेयस अय्यर को तूफ़ानी पारी के लिए मिली शाबाशी लेकिन मैच जिताने के बाद लगा झटका
Updated on
04-04-2026 01:23 PM
होम ग्राउंड चेपॉक में शुक्रवार की रात जब चेन्नई सुपर किंग्स ने 209 का स्कोर खड़ा किया तो उसके फैन्स पूरे जोश में थे.
उन्हें लग रहा था कि पंजाब किंग्स के इस मैदान पर इस स्कोर का पीछा करना मुश्किल होगा. लेकिन पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तूफ़ानी फ़िफ्टी ने चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया. पंजाब किंग्स ने आईपीएल में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. इससे पहले उसने गुजरात टाइटंस को हराया था.
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ख़राब रही और वो लगातार दो मैच हार चुकी है. पांच बार की चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स पहले राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ हारी थी और अब पंजाब किंग्स ने उन्हें हरा दिया है.उन्होंने महज़ 43 गेंदों में 73 रन की पारी खड़ी कर दी थी. बाद में सरफ़राज़ ख़ान और शिवम दुबे ने आख़िरी ओवरों में तेज़ी से रन बटोरे और स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया.
210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की. प्रियांश आर्या ने 11 बॉल में 39 रन बनाए.
प्रियांश आर्या वैभव सूर्यवंशी की तरह बिल्कुल युवा बल्लेबाज़ हैं और जब वो रन बरसा रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि पंजाब किंग्स जल्दी ही इस खेल को अपने पाले में समेट लेगी. लेकिन प्रियांश आर्या 39 रन के स्कोर पर मैट हेनरी की एक गेंद पर जल्दबाज़ी में शॉट लगाने के चक्कर में बोल्ड हो गए.
प्रभसिमरन सिंह ने भी धमाकेदार शुरुआत की और 34 बॉल में 43 रन बनाए. दोनों के बीच 4.2 ओवर में 61 रन की साझेदारी हुई.
प्रियांश आर्या ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए. वहीं प्रभसिमरन सिंह ने छह चौके और एक छक्का लगाया.
कूपर कोनोली ने भी 22 बॉल में 36 रन बनाए. इनमें छह चौके शामिल थे.
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ों की ओर से मज़बूत बुनियाद रखे जाने के बावजूद ऐसा लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स बाज़ी मार ले जाएगी क्योंकि उसने 200 से ज़्यादा का स्कोर खड़ा कर लिया था और होम ग्राउंड पर उसकी टीम को दर्शकों का भरपूर समर्थन हासिल था.
लेकिन पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बल्लेबाज़ी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. पंजाब किंग्स के कप्तान ने तेज़ फ़िफ्टी लगाकर अपनी टीम को आईपीएल के इस सीज़न में लगातार दूसरी जीत दिला दी.
वो 29 गेंदों में 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए.
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…